नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और ऑफर्स देने में लगी हैं। कोरोना वायरस की वजह से लोग घर से ही काम करने लगे हैं, ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। इसी बात को ध्यान में रखकर टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए 777 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। कंपनी ने अपने 777 रुपये वाले फाइबर 500GB प्लान की उपलब्धता को 20 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। बीएसएनएल का यह प्लान देश के कई सर्कल में ऑफर किया जा रहा है।BSNL यूजर्स को बिना रिचार्ज दे रहा 50 रुपये का टॉकटाइम, जानें कैसे ये भी पढें
हालांकि, प्लान की वैलिडिटी हर सर्कल के लिए अलग है। फिलहाल आपको बता दें कि बीएसएनएल के 777 रुपये वाले इस प्लान में क्या बेनिफिट दिए जा रहे हैं और किन सर्कल के यूजर्स इस एक्सटेंशन का फायदा उठा सकते हैं। बीएसएनएल के 777 रुपये के मंथली रेंटल वाले इस प्लान में यूजर्स को 50Mbps की स्पीड के 500GB डेटा दिया जा रहा है। लिमिट खत्म होने के बाद इस प्लान में मिलने वाली इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps हो जाती है। प्लान की एक और खास बात है कि इसके सब्सक्राइबर देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
आपको जानकारी दें कि बीएसएनएल ने इस प्लान को जिन सर्कल्स में एक्सटेंड किया है उनमें गुजरात, दमन और दियू, दादरा और नगर हवेली, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। बता दें कि कंपनी पहले इस प्लान को 22 जून को ही डिस्कंटिन्यू करने वाली थी। जिन सर्कल्स में यह प्लान 24 जून को एक्सपायर होने वाला है उनमें चंडीगढ़, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेस, पंजाब, राजस्थान, कोलकाता समेत उत्तर पूर्व के कुछ सर्कल शामिल हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे सर्कल भी हैं जहां कंपनी का यह प्लान 25 जून को एक्सपायर होने वाला है। हालांकि, इस बीच यह चर्चा हो रही है कि बीएसएनएल उन सर्कल में भी इस प्लान को एक्सटेंड कर सकता है जहां यह 24 और 25 जून को एक्सपायर होने वाला है।
वहीं दूसरी ओर बीएसएनएल के 499 रु वाले प्लान के बारे में बता दें। बीएसएनएल के इस प्लान का नाम 100GB सीयूएल है। जहां यह प्लान सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध है वहां यह 29 जून को एक्सपायर होने वाला है। इस प्लान में कंपनी 20Mbps की स्पीड से 100GB डेटा ऑफर कर रही है। ये प्लान किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। पहले यह प्लान 31 मार्च को एक्सपायर होने वाला था, लेकिन यूजर्स की डिमांड को देखते हुए कंपनी ने इसकी एक्सपायरी डेट को 29 जून तक के लिए बढ़ा दिया था।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान