नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी पेटीएम ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पेटीएम ने देश में छाए कोरोना संकट के बीच एक बड़ा एलान किया है।
जैसा कि लोग रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। संक्रमण से बचने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा चीजों की होम डिलिवरी करा रहे हैं। ऐसे में अगर आपका रसोई गैस का सिलेंडर खत्म हो गया है और आप बाहर नहीं जाना चाहते हैं तो ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम से सिलेंडर बुक करा सकते हैं।
पेटीएम से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने पर आपको 500 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। हालांकि, ये कैशबैक पहली बार पेटीएम से एलपीजी सिलेंडर बुक कराने वाले यूजर्स को ही मिलेगा। अगर आप पहले भी पेटीएम से सिलेंडर बुक करा चुके हैं तो आपको कैशबैक ऑफर नहीं मिलेगा। बता दें कि पेटीएम ने घर बैठे एलपीजी सिलेंडर बुकिंग सुविधा के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड (आईओसी) के साथ करार किया है यानी इंडेन के ग्राहक पेटीएम का इस्तेमाल कर सिलेंडर बुक करा सकते हैं। इसके अलावा भारत गैस और एचपी गैस के ग्राहक भी इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने फोन में पेटीएम ऐप ओपन करें। इसके बाद होम स्क्रीन पर ऊपर की तरफ 'बुक सिलेंडर' का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर ऑप्शन नहीं दिख रहा होगा तो आपको शो मोर पर क्लिक करना है। इसके बाद बुक सिलेंडर के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद गैस प्रोवाइडर कंपनी के नाम पर क्लिक करेंइसमें भारत गैस, इंडेन, एचपी गैस का नाम दिया है। गैस प्रोवाइडर कंपनी पर क्लिक करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या कस्टमर नंबर दर्ज करें। इसके बाद प्रोसिड पर क्लिक करें। फिर आपके सामने कंज्यूमर का नाम, एलपीजी आईडी और एजेंसी का नाम आ जाएगा। इसके बाद अपको एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिखाई देगी।
- इसके बाद अब डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई में पेमेंट के विकल्प को चुनें। यूपीआई केवल पेटीएम ऐप पर उपलब्ध है। पेमेंट करने से पहले आपको FIRSTLPG एंटर करना होगा। इस प्रोमोकोड पर ग्राहकों को 500 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इसके बाद पेमेंट पूरा कर दें।
- अगर आप प्रोमो कोड नहीं डालेंगे तो ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। इस पेटीएम ऑफर का लाभ तभी मिलेगा जब न्यूनतम राशि 500 रुपये होगी। कंपनी का ये ऑफर केवल 31 अगस्त 2020 तक ही वैलिड है तो आप फटाफट आज ही पेटीएम ऐप से सिलेंडर बुक कर लें।
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग पर कैशबैक पाने के लिए सबसे पहले ग्राहको को अमेजम ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद आप अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर का विकल्प चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर दर्ज कराएं। इसके बाद ग्राहक को अमेजन पे के जरिए पेमेंट करना होगा। एक बार एक्टिव बुकिंग के लिए पेमेंट हो जाने के बाद ग्राहक को गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी की तरफ से बुकिंग आईडी मिलेगी। इस तरह एलपीजी सिलेंडर के लिए बुकिंग हो चुकी है। एलपीजी उपभोक्ताओं को इस ऑफर का लाभ 31 अगस्त तक ही मिलेगा। अमेजन से पेमेंट कंफर्म होने के बाद संबंधित गैस डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी आपके घर में सिलेंडर की डिलीवरी कर देगी। इस तरह आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित