नई दिल्ली: अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको जरूर पढ़ें। एसबीआई ने एक बार फिर से ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतरीन ऑफर पेश किये है।
अगर आप भी टाटा मोटर्स की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। एसबीआई टाटा मोटर्स की कार पर शानदर ऑफर दे रहा है। एसबीआई को योनो ऐप से बुकिंग करने पर ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई के इस ऑफर के तहत अगर आप टाटा नेक्सॉन कार खरीदते हैं तो आपको कई एसेसरीज पर डिस्काउंट के साथ ही आकर्षक ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।
एसबीआई के इस ऑफर के तहत ग्राहकों को टाटा नेक्सॉन की खरीद पर 3000 रुपये कीमत तक की एसेसरीज फ्री में दी जा रही हैं। साथ ही ग्राहकों को बैंक से सिर्फ 7.50 फीसदी ब्याज दर पर ऑटो लोन मिल जाएगा। आमतौर पर एसबीआई से ऑटो लोन लेने पर ग्राहकों को 7.75 से 8.10 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से लोन चुकाना होता है।
- इस ऑफर का फायदा लेने के लिए ग्राहकों को गाड़ी की बुकिंग एसबीआई योनो ऐप के जरिए करनी होगी।
- एसबीआई ग्राहकों को अपने मोबाइल पर योनो ऐप इंस्टॉल करना होगा।
- उसके बाद बुकिंग करने के लिए सबसे पहले एसबीआई योनो ऐप पर लॉगइन करना होगा।
- इसके बाद बेस्ट ऑफर पर क्लिक करना होगा। यहां टाटा मोटर्स का विकल्प मिलेगा।
- इस पर क्लिक करने पर गाड़ी की बुकिंग का विकल्प मिल जाएगा।
- वहीं अगर इंटरनेट बैंकिंग नहीं है, तो ऐसे में आपको एटीएम कार्ड की डिटेल दर्ज करनी होगी।
- अगर एटीएम कार्ड भी नहीं है, तो फिर संबंधित ब्रांच जाकर ही योनो ऐप का लाभ ले सकेंगे।
- हालांकि, एसबीआई गाड़ी के फीचर्स, सेल, क्वालिटी या किसी सर्विस के लिए किसी तरह से जिम्मेदार नहीं होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कार बेच रही कंपनी की होगी।
एसबीआई योनो ऐप का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को शॉपिंग का शानदार ऑफर दे रहा है। अगर आप भी योनो ऐप यूज कर रहे हैं तो पॉपुलर ब्रांड्स और स्टोर पर डिस्काउंट और दूसरे ऑफर पा सकते हैं। इसमें कैशबैक के साथ डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप एलिन सोली, लुईस फिलिप, पीटर इंग्लैंड या वेन हुसैन जैसे पॉपुलर ब्रांड में योनो ऐप से खरीदारी करते हैं तो आपको फ्लैट 10 प्रतिशत का ऑफ मिलेगा। यह ऑफर 31 दिसंबर 2020 तक के लिए है। इसके लिए मिनिमम खरीदारी 1000 रुपए का होनी चाहिए। योनो ऐप फ्लिपकार्ट फैशन सेल में भी खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट दे रहा है। यह ऑफर 12 जुलाई, 2020 तक के लिए ही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान