नई दिल्ली: यामाहा की बाइक या स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे है तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। यामाहा मोटर इंडिया ने आज देश में नई ऑनलाइन सेल्स सर्विस की शुरूआत की है। इसके अलावां कंपनी ने ग्राहकों की बेहतर सुविधा के लिए ऑनलाइन वर्चुअल स्टोर भी शुरू किया है।
जी हां कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ग्राहकों के व्यवहार में आए बदलाव को देखते हुए जापान की टूव्हीलर कंपनी यामाहा ने भारत में ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समय ग्राहक घर में रहना पसंद कर रहे हैं और शोरूम तक कम से कम आना चाहते हैं। यामाहा मोटर्स इंडिया ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने भारत में वर्चुअल स्टोर के साथ अपनी वेबसाइट पर ऑनलाइन बिक्री शुरू की है।
- यामाहा ने कहा है कि ऑनलाइन सेल्स मॉड्यूल चेन्नई से शुरू होगा और पूरे भारत में इस साल के आखिर तक 300 डीलरशिप्स को कवर करेगा।
- इसके लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://shop.yamaha-motor-india.com जिसके जरिए यामाहा वर्चुअल स्टोर से R15 V3, MT15, FZ25, FZS-Fi, FZ-Fi जैसी बाइक्स और यामाहा के स्कूटर की बुकिंग घर बैठे की जा सकती है।
- किसी भी यामाहा बाइक व स्कूटर के लिए ऑनलाइन बुकिंग अमाउंट 5000 रुपये है।
- वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना बाइक मॉडल और उसका कलर चुनना होगा, उसके बाद राज्य, शहरा व डीलर का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद पर्सनल डिटेल्स देनी होंगी ताकि यामाहा का प्रतिनिधि आपको संपर्क कर सके।
- चौथे स्टेप में ऑनलाइन पेमेंट करना होगा और इसके कन्फर्म होने पर यामाहा की टीम से ग्राहक को कॉल की जाएगी, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
वहीं कंपनी ने यह फैसला मौजूदा कोराना वायरस के संक्रमण और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया है। जिससे ग्राहकों को डीलरशिप पर जाने की जरूरत न पड़े और वो घर बैठे ही अपने पसंदीदा बाइक्स और स्कूटर की बुकिंग कर उसे खरीद सकें। यामाहा मोटर इंडिया ने कहा कि इसकी नई वेबसाइट पर सभी लेटेस्ट फीचर्स होंगे, जैसे- प्रॉडक्ट्स के 360 डिग्री व्यू, स्पेसिफिकेशन कंपैरिजन के साथ वर्चुअल स्टोर आदि। यामाहा डीलरशिप भी कॉन्टैक्टलैस डिलीवरी व वॉट्सऐप जैसे डिजिटल कम्युनिकेशन टूल्स के इस्तेमाल को प्रमोट करने के लिए ग्राहकों को सपोर्ट उपलब्ध कराएंगी। इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद से ग्राहक अपने चुने गए बाइक मॉडल की डोरस्टेप सर्विस का चुनाव भी कर सकते हैं।
यामाहा मोटर इंडिया समूह के अध्यक्ष के मुताबिक डिजिटल का भविष्य है, और वर्चुअल स्टोर के साथ हमारी नई वेबसाइट भारत में टूव्हीलर ग्राहकों को सेवाएं देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कंपनी सुरक्षित, विश्वसनीय और आकर्षक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए यामाहा के खुदरा परिचालन का डिजिटलीकरण कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारे ग्राहक यामाहा के अपैरल और एक्सेसरीज भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से खरीद सकेंगे। हमारी मौजूदा आफ्टर सेल्स एक्टिविटीज जैसे एक्सटेंडेट वॉरंटी ऑफर व रोडसाइड असिस्टेंस अतिरिक्त फायदे होंगे। देश भर में 300 डीलरशिप को कवर करेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान