नई दिल्ली: अगर आप अकसर ट्रेन से यात्रा करते है तो यह खबर जरुर पढ़ लें। आपने देखा होगा ट्रेन टिकट बुक करना बहुत आसान काम नहीं है। खासकर ऐसे समय में जब त्योहार चल रहा हो या फिर आप तत्काल टिकट बुक कर रहे हों। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन दोनों ही हालातों में टिकट बुक करते समय काफी वक़्त लग जाता है और कई बार पैसा कटने के बाद भी टिकट बुक नहीं हो पाता। हालांकि, पैसा आपके अकाउंट में रिफंड कर दिया जाता है। लेकिन कन्फर्म टिकट पाने की आपकी आस धूमिल हो जाती है। तो फिर जानिए कैसे आसानी से और जल्दी बुक करें टिकट।
आईआरसीटीसी iMudra पेमेंट वॉलेट से यूजर्स ट्रेन टिकट बुक करने के साथ ऑनलाइन खरीदारी करने और दोस्तों और परिवार के सदस्य को पैसा भेज सकते हैं। IMudra के जरिये आप ओटीपी सुविधा के साथ तेजी से टिकट बुक कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप महज 4 स्टेप में टिकट बुक करने की परेशानी से बच सकते हैं।
- सबसे पहले irctc.co.in पर जाएं
- पेमेंट ऑप्शन में ipay का विकल्प चुनें
- आईआरसीटीसी iMudra चुनें और फोन नंबर एंटर करें
- IMudra और ऐप के माध्यम से ओटीपी दर्ज कर बुकिंग कन्फर्म करें
- IMudra डिजिटल वॉलेट वर्चुअल और फिजिकल कार्ड में उपलब्ध है। इसके जरिये आप ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी कर सकते हैं। IMudra वॉलेट में साइन-अप के लिए आपको आईआरसीटीसी iMudra वेबसाइट में जाकर साइन-अप में क्लिक करना होगा। इसके बाद उसमें डिटेल भरना होगा। आपके मोबाइल नंबर के वेरिफिकेशन के लिए आपके पास ओटीपी आएगा।
बता दें कि एक बार रजिस्टर्ड हो जाने पर आपको वर्चुअल कार्ड और फिजिकल कार्ड मिल जाएगा। एक रजिस्टर्ड यूजर्स के पास एक वर्चुअल कार्ड और एक फिजिकल कार्ड हो सकता है। यूजर्स को वर्चुअल कार्ड के लिए 10 रुपये और फिजिकल कार्ड के लिए 200 रुपये देने होंगे। कार्ड एक्टिवेशन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। न्यूनतम केवाईसी सत्यापित यूजर्स के लिए, मासिक वॉलेट की सीमा 10,000 रुपये है। वहीं पूर्ण केवाईसी सत्यापित यूजर्स के लिए, मासिक वॉलेट की सीमा 1,00,000 रुपये है। कन्फर्म टिकट पाने के लिए रेल यात्री अपना सकते हैं ये टिप्स जानें कैसे?
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान