नई दिल्ली: एलपीजी गैस बुकिंग तो आप हर महीने ही कराते होंगे। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब गैस बुकिंग कराना बहुत ही आसान हो गया है। गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। वहीं गैंस सिलेंडर के महंगे या सस्ते होने पर इसका सीधा असर आपकी जेब पर ही पड़ता है। Gas Cylinder : जानिए WhatsApp से बुकिंग का तरीका, काफी आसान है ये भी पढ़ें
लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको एलपीजी सिलेंडर बुक करते वक्त सीधे 50 रुपये का डिस्काउंट दिला सकता है। जी हां एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। ग्राहकों को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो इसके लिए स्वयं कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग तो शुरू की ही है साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसकी सुविधा दी हुई है। ग्राहकों को अमेजन पे के जरिए गैस सिलिंडर बुकिंग की सुविधा मिलती है।
अगर अमेजन पे के जरिए आप गैस सिलेंडर का पैसा पेमेंट करते हैं तो आपको फ्लैट 50 रुपये वापस मिल जाएगा। अमेजन पे की तरफ से फिलहाल तीनों कंपनियों- इण्डेन गैस, एचपी गैस और भारत गैस के ग्राहकों को यह ऑफर दिया जा रहा है। अमेजन पे से कैशबैक पाने के लिए सबसे पहले अमेजन ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जाकर अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें। जैसे ही आप अपना मोबाइल नंबर या एलपीडी नंबर डालेंगे, एक एक्टिव बुकिंग के लिए पेमेंट करने का ऑप्शन सामने आ जाएगा। आप सीधे पेमेंट कर सकते हैं या फिर नया क्रिएट कर सकते हैं। याद रखें, पेमेंट आपको अमेजन पे के जरिये करना है।
एक बार एक्टिव बुकिंग के लिए पेमेंट होने के बाद आपको गैस वितरण कंपनी की ओर से बुकिंग आईडी मिलेगा। इसका मतलब ये हुआ कि अब गैस सिलेंडर के लिए भुगतान हो चुका है। अमेजन से पेमेंट कंफर्म होने के बाद गैर वितरण कंपनी आपके घर में सिलेंडर की डिलीवरी कर देगा। इस तरह पेमेंट करने पर आप 50 रुपये का फ्लैट कैशबैक हासिल कर सकते हैं। ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ही अमेजन ये ऑफर लाया है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी दें कि ये ऑफर इस महीने के अंत तक यानि 31 अगस्त तक ही लागू है। यह ऑफर अमेजन के जरिये पहली बार गैस सिलेंडर के लिए है।
इस ऐप की मदद से आप भारत, इंडेन और एचपी समेत सभी कंपनियों के गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर खोलें। अब उमंग ऐप डाउनलोड करें। अब ऐप खोलें और ऑन-स्क्रीन दिशा-निर्देशों के हिसाब से रजिस्टर करें। इसके बाद आपको सर्विस डायरेक्टरी में अपने एलपीजी सर्विस प्रोवाइडर को खोजना होगा। या फिर आप होम स्क्रीन पर दिए सर्च बार टैप करके भी सर्च कर सकते हैं। अगर आप डिलिवरी के समय कैश पे करना चाहते हैं तो Refill ऑडर कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन चुनें। अगर आप यूबीआई, नेट बैंकिंग आदि का ऑप्शन चाहते हैं तो Refill ऑडर ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन चुनें। अब ऊपर बताए ऑप्शन में से कोई एक चुनें और कंफर्म बटन पर टैप करके अपनी डीटेल्स की पुष्टि करें। कैश-ऑन-डिलिवरी ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और ऑडर नाउ पर टैप करें। ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर के लिए ऑप्शन चुनें और पे नाउ बटन पर टैप करें। इसके बाद ऑर्डर प्लेस करें
सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा। अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा। इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें। सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा। बार मैन्यू में जाकर ‘Give your feedback online' पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें। इसके बाद ‘Feedback Type' पर क्लिक करें। ‘Complaint' विकल्प को चुनकर ‘Next' का बटन क्लिक करें। नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित