Bihar Student Credit Card Scheme: हर स्टूडेंट चाहता है कि वह पढ़ाई अच्छे कॉलेज से करें। लेकिन अक्सर पैसे की कमी के कारण स्टूडेंट्स को काफी परेशानी होती है। लेकिन बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की मदद से आप आसानी से लोन पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड से मिलेगा 4 लाख का लोन

Advertisement

बिहार क्रेडिट कार्ड से आपको 4 लाख रुपये तक का लोन आसानी से मिल जाएगा। इस स्कीम को शुरु करने के पीछे का उद्देश्य राज्य के 12वीं पास छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए लोन उपलब्ध कराया जाना है ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई अच्छे से कर पाएं। राज्य के वैसे विद्यार्थी जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और वे आगे पढ़ाई नहीं कर पाते है, उनके लिए यह योजना काफी मददगार साबित होती है।

Advertisement

नहीं देना पड़ेगा ब्याज

सबसे अच्छी बात इस योजना की ये है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये तक का लोन प्रदान किया जाता और इसमें आपको कोई ब्याज देना नहीं पड़ेगा।

अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

अप्लाई करने के लिए छात्र / छात्रा का आधार कार्ड, दसवीं एवं 12वीं का मार्कशीट, माता-पिता एवं गारंटर के 2-2 पासपोर्ट साइज फोटो, उच्च शिक्षण संस्थान में दाखिले का प्रमाण, माता-पिता के बैंक अकाउंट का अंतिम 6 महीने का स्टेटमेंट, आवेदक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) होना चाहिए।

Advertisement

कौन-कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई

अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं तो आपको बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना के लिए आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही, इस योजना के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

ऐसे करें क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई

Advertisement
  • अगर आप स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग के अधिकारीक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको "New Applicant रजिस्ट्रेशन" का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। अगले पेज पर आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • फिर इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको सारी जानकारी जैसे आवेदक का नाम, ईमेल आईडी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर आदि को भरना होगा। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • जिसे आपको ओटीपी के स्थान पर भरना होगा। इसके बाद आपका यूजर नेम और पासवर्ड आपको ईमेल के द्वारा प्राप्त हो जाएगा।
  • अब आपको पोर्टल पर इस यूजरनेम और पासवर्ड को डालकर लॉगिन करना होगा। फिर आपको स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के ऑफ्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में आपको पूछेगा सभी जानकारियों को दर्ज कर देना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके ईमेल पर आवेदन पत्र की पीडीएफ कॉपी और डॉक्यूमेंट्स की जानकारी प्राप्त हो जाएगाी।
  • छात्र एवं छात्राओं को उनके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के द्वारा काउंटर पर कब जाना है, इसकी सूचना दे दी जाएगी।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट्स को लेकर कांउटर पर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपको मेल पर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।