नई दिल्ली: हाल ही में लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया है। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद ग्राहकों की मदद के लिए टेलीकॉम कंपनियां भी आगे आईं हैं। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने उन मोबाइल यूजर्स की वैधता तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया है जिनकी वैधता इसी महीने खत्म हो रही थी। इन दोनों कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। लॉकडाउन के कारण आपना फोन रिचार्ज न करा पाने वाले यूजर्स को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। दोनों ही कंपनियां बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के अपने यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी ऑफर कर रही हैं।
वोडाफोन ने कहा है कि वह अपने 9 करोड़ लो-इनकम वाले उन यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी दे रहा है जो फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं। वहीं, एयरटेल का कहना है कि कंपनी ने कम आय वाले यूजर्स के लिए 3 मई तक प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है। पिछली बार जब सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी, तो इन कंपनियों ने भी यूजर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था।
बता दें कि एयरटेल ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा कि लॉकडाउन के कारण उसके लगभग 3 करोड़ यूजर अपना प्रीपेड नंबर रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में इन यूजर्स को अपने करीबी लोगों से कनेक्ट रहने में परेशानी न हो इसके लिए कंपनी प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को 3 मई 2020 तक बढ़ा रही है। इसका मतलब हुआ कि यूजर्स के मोबाइल पर 3 मई तक बिना रिचार्ज कराए भी इनकमिंग कॉल्स आती रहेंगी। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए इसके अलावा भी अन्य कदम उठाएं हैं ताकि यूजर्स को लॉकडाउन के दौरान अपने नंबर को रिचार्ज करने में कोई दिक्कत न हो। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए एटीएम के अलावा बिग बाजार और Apollo Pharmacy से भी नंबर रिचार्ज करने की सुविधा दी है। वहीं, जियो के यूजर्स भी अपने नंबर को एटीएम से रिचार्ज करा सकते हैं।
लॉकडाउन के दौरान अपने 9 करोड़ यूजर्स को बड़ी राहत देते हुए वोडाफोन ने भी प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाकर 3 मई 2020 कर दिया है। लॉकाउन बढ़ाए जाने की खबर आने से पहले तक कंपनी ने 17 अप्रैल तक की एक्सटेंडेड वैलिडिटी देने की घोषणा की थी। वोडाफोन ने कहा कि बढ़ी हुई वैलिडिटी के जरिए यूजर अपने फ्रेंड्स और फैमिली से लॉकडाउन पीरियड के बीच भी जुड़े रहेंगे और लोकल अथॉरिटी के अपडेट्स से भी अवगत रह सकेंगे। हाल ही में ट्राई ने भी टेलिकॉम ऑपरेटर्स और COAI से प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाने की इच्छा जाहिर की थी।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित