नयी दिल्ली। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बड़ा ऐलान करत हुए कहा कि किसानों के लिए रेल चलाई जायेगी। रेलवे इस उद्देश्य के लिए ट्रेन सेवाएं स्थापित करके दूध, मांस और मछली के लिए कोल्ड सप्लाई चेन का निर्माण करेगी। भारतीय रेलवे पीपीपी के माध्यम से 'किसान रेल' स्थापित करेगी। पेरीशैबल्स के परिवहन के लिए इन ट्रेनों में रेफ्रीजरेटेड कोच होगा। इसके अलावा सरकार कृषि क्षेत्र में 15 लाख करोड़ रुपये का लोन बांटेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य हमारा लक्ष्य है। साथ ही सीतारमण ने बताया कि 15 लाख किसानों को सौलर पम्प सेट दिये गये हैं, जबकि 6 लाख से अधिक किसानों का बीमा किया गया।

Advertisement

बजट 2020 की खास बातें :
- पिछड़ों के लिए तैयार किया गया बजट
- पिछले 2 साल में 60 लाख नये करदाता
- जीएसटी से लोगों की 4 फीसदी बचत बढ़ी
- महंगाई पर काबू पाया गया
- बैंकों की हालत में सुधार
- 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर किया
- महंगाई इस समय नियंत्रण में
- जीएसटी हर घर का 4 फीसदी खर्च घटा

Advertisement

दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट
यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। पिछले साल लोकसभा चुनावों के चलते वर्तमान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अंतरिम बजट पेश किया था। इसके बाद जुलाई में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 महीनों का बजट पेश किया था। इस लिहाज से यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट है। पिछले साल आये अंतरिम बजट से पहले केन्द्र सरकार के सामने 8 राज्यों और लोकसभा के चुनाव थे। इसलिए उम्मीद थी कि सरकार बजट को लोगों के लिए आकर्षक बनायेगी। मगर जानकारों ने माना था कि बजट मध्य वर्ग को बहुत अधिक नहीं प्रभावित कर सका।

Advertisement

यह भी पढ़ें - बजट 2020 : 2022 तक किसानों की आय दोगुना करना लक्ष्य