नई दिल्ली: सरकार की स्कीमों के नाम को लेकर फर्जी एसएमएस वायरल हो रहा है। जी हां देश में बेटियों के नाम पर एक फर्जी योजना को लेकर मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में कहा जा रहा है कि सुकन्या देव नाम की एक स्कीम चल रही है, जिसके तहत बेटी के नाम पर 6 लाख रुपये तक की रकम पाई जा सकती है। लेकिन यह दावा झूठा है और योजना फर्जी है। इस बार में PIB Fact Check ने ट्वीट कर जानकारी दी है। इतना ही नहीं ट्वीट में कहा गया है कि लोगों के पास मैसेज आ रहे हैं, वो भारत सरकार द्वारा पोस्ट ऑफिस में सुकन्या देव योजना शुरू की गई है। इसमें 1 से 10 वर्ष तक की बेटी के नाम साल में 1000 रुपये जमा करने हैं। अगर 14 साल तक ऐसा किया जाता है तो बेटी को 21 साल की उम्र में 6 लाख रुपये मिलेंगे। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा करार दिया है। उसका कहना है कि केन्द्र सरकार द्वारा सुकन्या देव जैसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। सुकन्या समृद्धि योजना: दूसरे बैंक में सुकन्या समृद्धि खाते को कर सकते ट्रांसफर, जाने कैसे ये भी पढ़ें
बता दें कि सरकार की ओर से ‘सुकन्या समृद्धि योजना' चलाई जाती है। बेटियों के लिए काफी अहम योजना है। इसमें 10 साल तक की बच्ची के नाम पर पोस्ट ऑफिस या बैंकों में खाता खुलवाया जा सकता है। अकाउंट को मिनिमम 250 रुपये में खुलवाया जा सकता है और एक वित्त वर्ष में मिनिमम जमा 250 रुपये और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तय की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलने के दिन से 14 साल पूरा होने तक निवेश करना होता है। लेकिन यह खाता बच्ची के 21 साल का होने पर मैच्योर होता है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाला सालाना ब्याज 8.4 फीसदी है।
दूसरी ओर बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से ‘पीएम योजना' और ‘प्रधानमंत्री लोन योजना' नाम से कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है। ये दोनों स्कीम फर्जी हैं। इस बात की भी जानकारी पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट के जरिए दी है। बता दें कि पीआईबी फैक्ट चेक का कहना है इन दोनों स्कीम्स के नाम पर आम जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश की जा रही है। इसलिए इससे सावधान रहने की जरुरत है। ‘पीएम योजना' और ‘प्रधानमंत्री लोन योजना' नाम की कोई भी स्कीम सरकार नहीं चला रही है। बता दें कि लोगों को पीएम योजना के नाम से जो मैसेज आ रहा है, उसमें पीएम योजना के तहत व्यक्ति की पेंशन जनरेट होने की बात कही जा रही है। इसके साथ में एक लिंक भी दिया जा रहा है, जिस पर व्यक्ति से अपनी डिटेल्स कन्फर्म कराने को कहा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री लोन योजना को लेकर कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार "प्रधानमंत्री लोन योजना' के तहत सभी आवेदनकर्ताओं को 2,00,000 रु की राशि दे रही है। यह राशि आधार कार्ड धारकों के खाते में आ रही है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इन दोनों तरह के दावों को फेक करार दिया है।
पीआईबी फैक्ट चेक केन्द्र सरकार की पॉलिसी/स्कीम्स/विभाग/मंत्रालयों को लेकर गलत सूचना को फैलने से रोकने के लिए काम करता है। सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए पीआईबी फैक्ट चेक की मदद ली जा सकती है। पीआईबी फैक्ट चेक को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेजा जा सकता है या फिर pibfactcheck@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान