नई दिल्ली, फरवरी 16। आज हम एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल के ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए प्लान बताने जा रहे हैं। तमाम टेलिकॉम कंपनियां समय-समय सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती रहती हैं। अपने बेहतरीन रिचार्ज प्लान के जरिए ये कंपनियां एक ओर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती हैं, तो दूसरी ओर एक-दूसरे से आगे भी निकलने की कोशिश करती हैं। हम प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी जैसे की जियो, बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया रिचार्ज प्लान के 3जीबी डेली डेटा वाले प्लान के बारे में बताएंगे। हैवी इंटरनेट यूज करने वालों को काफी पसंद आते हैं। इन प्लान्स के साथ आपको डिज्नी + हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे स्ट्रीमिंग बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं।
- बीएसएनएल प्लान्स का एक शानदार कॉम्बीनेशन प्रदान करता है, जो सर्कल्स के अनुसार भिन्न होते हैं, जिनमें से कई प्लान 3जीबी डेली डेटा प्रदान नहीं करते हैं। 94 रुपये के प्लान में 75 दिनों के लिए 3जीबी डेटा के अलावा 100 मिनट मुफ्त वॉयस मिलती है। 106 रुपये में 84 दिनों के लिए 3जीबी डेटा मिलता है, इसमें भी 100 मिनट मुफ्त वॉयस कॉल मिलते हैं। ये दोनों प्लान डेली प्लान नहीं हैं।
- 180 दिन की वैलिडिटी के साथ 997 रुपये का प्लान वाउचर एक डेली 3जीबी डेटा प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस और डेली 100 एसएमएस भी मिलते हैं। लिमिट के बाद डेटा की स्पीड घटकर 80 Kbps हो जाएगी।
- 455 दिन की वैलिडिटी के साथ बीएसएनएल के पास 2999 रुपये का प्लान है, जिसमें अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 3जीबी डेटा और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं।
- जियो डेली 3जीबी डेटा वाले चार प्लान प्रीपेड प्लान पेश करती है। इस रेंज में सबसे सस्ता प्लान 419 रुपये का है, जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ डेली 3जीबी डेटा (कुल 84GB डेटा) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके अलावा 28 दिनों के लिए, जियो ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
-जियो के 601 रुपये में जियो प्रीपेड प्लान भी है जो 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 3जीबी डेटा के साथ अतिरिक्त 6GB डेटा (कुल 90GB डेटा) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। 419 रुपये के प्लान की तुलना में, 601 रुपये के प्लान में 499 रुपये का एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मिलता है। इसमें भी जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
- लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए जियो के पास 1199 रुपये का प्लान है, जो 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में डेली 3जीबी डेटा (कुल 252GB डेटा) मिलता है साथ में अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलता है।
- एयरटेल 599 रुपये और 699 रुपये में 3जीबी डेली डेटा के साथ दो प्रीपेड प्लान पेश करता है। एयरटेल के 599 रुपये वाले प्लान में डेली 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही एयरटेल थैंक्स ऐप बेनिफिट्स शामिल हैं।
- 699 रुपये का प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, जो 599 रुपये की प्लान के समान कॉल और टेक्स्ट बेनिफिट प्रदान करता है। प्लान के अतिरिक्त लाभ अलग-अलग हैं, हालांकि, यह एयरटेल थैंक्स ऐप पर अमेजन प्राइम, एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक में 56 दिनों तक पहुंच के साथ आता है।
- वीआई प्रीपेड के लिए 3जीबी डेली डेटा वाले प्लान 475 रुपये से शुरू होता है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड कॉल, डेली 100 एसएमएस और डेली 3जीबी डेटा मिलता है।
- यदि आप एक वीआई उपयोगकर्ता हैं जो 28 दिनों के 3जीबी प्रीपेड प्लान में एक साल की डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन तलाश रहे हैं, तो आप 601 रुपये में वीआई प्रीपेड प्लान चुन सकते हैं। यह प्लान एडिशनल 16GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ 475 रुपये के वीआई के सभी लाभ प्रदान करता है। प्लान में एक साल का डिज़्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- लंबी वैलिडिटी चाहने वाले उपयोगकर्ता 699 रुपये का प्लान को चुन सकते हैं, जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अन्य लाभ 475 रुपये के समान ही हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान