How To Open SIP Account Online: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक ऐसी स्कीम है जिसके तहत आप म्युचुअल फंड में पैसे निवेश करते हैं। इसमें आप एक टाइम पीरियड के बाद अपने द्वारा सिलेक्ट की गई रकम को लगातार जमा करते रहते हैं, इसमें आपको मार्केट ग्रोथ के आधार पर रिटर्न मिलता है। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन भी म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट के लिए सिप अकाउंट खोल सकते हैं।

Advertisement

आपको बता दे कि अगर आप इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपके पैसे बढ़ाते भी हैं और आपको टैक्स बेनिफिट भी मिलता है, इसीलिए लोग टैक्स बचाने के लिए इक्विटी-लिंक्ड सेविंग्स स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें के जरिए आपका पैसा इक्विटी में इन्वेस्ट किया जाता है। इन्हें दूसरे इन्वेस्टमेंट के मुकाबले ज्यादा रिटर्न देने वाला माना जाता है।

Advertisement

इस स्कीम का सबसे बेहतर फायदा यह होता है कि इसमें आपको एक मुश्त रकम जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्युचुअल फंड में पैसे निवेश करने का एक तरीका है। इसके तहत आप मात्र 500 की शुरुआती रकम से हर महीने निवेश शुरू कर सकते हैं। आमतौर पर म्युचुअल फंड में आपको एक महीने के अंतराल पर पैसा जमा करना होता है। इसमें आपका पैसा बैंक एफडी के मुकाबले काफी तेजी से बढ़ता है।

Advertisement

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको इसमें एक बार में पूरे पैसे लगाने की जरूरत नहीं है। आप धीरे-धीरे इसमें पैसे इन्वेस्ट करते रह सकते हैं जिससे आपके बाकी काम भी नहीं रुकते हैं और इन्वेस्टमेंट भी होती रहती है। अगर आप इसमें लंबे समय तक इन्वेस्ट करते हैं तो आपके पास एक अच्छी खासी रकम तैयार हो जाती है और जिस पर मिलने वाला ब्याज भी काफी जबरदस्त होता है। म्युचुअल फंड स्कीम के अंतर्गत अगर आप लंबे समय तक छोटी-छोटी किस्तों में पैसे निवेश करते रहते हैं तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Advertisement

लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले अपना सिप अकाउंट खोलना पड़ेगा। ज्यादातर लोगों को सिप अकाउंट कैसे खोला जाए इस बारे में जानकारी नहीं होती है। यहां पर हम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए अकाउंट खोलने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में भी हम आपको बता रहे हैं।

Advertisement

आपको अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एसआईपी निवेश का ऑप्शन मिलता है। म्युचुअल फंड वेबसाइट, इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म और बैंक की वेबसाइट पर भी ये अकाउंट खोल सकते हैं। हालांकि आपको अपने म्युचुअल फंड के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का अकाउंट खोलने से पहले उसके बारे में पूरी तरह रिसर्च कर लेना चाहिए और किसी जानकार की सलाह भी ले लेनी चाहिए।

यह अकाउंट खोलने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। इनमें आपका सबसे अहम और जरूरी पैन कार्ड होता है, पैन कार्ड के अलावा आपका निवास प्रमाण पत्र लगता है और कैंसिल किया गया बैंक चेक भी शामिल होता है। निवास प्रमाण के लिए आप ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आपके करंट एड्रेस वाला बैंक स्टेटमेंट, या फिर यूटिलिटी बिल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

अगर अब आपको कोई भी ट्रांजैक्शन करना है, तो केवाईसी वेरीफिकेशन जरूरी हो गया है। कई प्लेटफार्म ई केवाईसी की सुविधा भी देते हैं। बहुत सारे प्लेटफार्म आजकल ऑनलाइन केवाईसी कर रहे हैं, जिनमें आपके दस्तावेजों की कॉपी मांगी जाती है और एक सेल्फी और वीडियो भी अपलोड करना होता है। इंस्टेंट वेरिफिकेशन का इस्तेमाल करके वीडियो कॉल के जरिए कि आपकी ई केवाईसी हो जाती है।

आपको जिस भी प्लेटफार्म पर म्युचुअल फंड अकाउंट खोलना है, उसमें अपनी बेसिक डिटेल जैसे नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल एड्रेस देना होता है। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के लिए प्लेटफार्म पर बताए गए निर्देशों का पालन करना होता है, जिससे आपका इन्वेस्टमेंट अकाउंट बन जाता है।

इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से सिप प्लान चुन सकते हैं। सिप प्लान चुनने के लिए आपको एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए। क्योंकि सिप एक लॉन्ग टर्म प्रक्रिया होती है। इसमें आप एक गोल सेट करके अगर निवेश करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा होता है।

इसके बाद आपको जो राशि जमा करनी है वह चुननी होगी और कितने समय में पेमेंट करना है इसका चुनाव भी करना होगा। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप हर महीने, 3 महीने में, 6 महीने में और साल में एक बार निवेश का प्लान चुन सकते हैं।

इसके बाद कैंसिल चेक का इस्तेमाल करके आप अपने बैंक अकाउंट को सिप अकाउंट से लिंक कर सकते हैं। इसके बाद हर महीने आपके निश्चित पैसे कटते रहेंगे और आपको परेशान होने की जरूरत भी नहीं होगी।