Ayushman Vaya Vandana Card: अगर आपकी उम्र 70 साल से अधिक है और आपने अभी तक आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड नहीं बनवा तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, अब घर बैठे आराम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। हालांकि, इसकी जानकारी नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो साझा करके दी है।

Advertisement

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार ने 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को इस योजना में शामिल कर लिया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी पांच लाख रुपए तक का फ्री इलाज करवा सकते हैं। हालांकि, ऐलिजबल लोगों को आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड बनवाना होता है।

Advertisement

आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं

जिन लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादा हो गई और वो आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अब उन्हे इधर उधर भागने की जरूरत नहीं है वे अब घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और अपना कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे करना होगा आवेदन

अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड तो अब घर बैठे बनवा सकते हैं। सबसे पहले आपको पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा जिसके बाद आयुष्‍मान ऐप को इंस्‍टॉल करना होगा, उसके बाद आपको ऑपरेटर और बेनिफिशियरी बनकर लॉग इन करना होगा, जब आप इन सारी चीजों को पूरा कर लेंगे उसके बाद आपका रजिस्टर्ड नंबर कैप्चा कोड फिल करके जांच करें।

Advertisement

ऐसे करें ई-केवाईसी

सबसे पहले आपको लॉग इन करना होगा जिसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वहीं इसको पूरा करने के बाद बेनेफिशियरी के विकल्प पर पहुंचकर आधार नंबर फिल करना होगा, वहीं इसके बाद आपको लाभार्थी को चुनना होगा, जिसके लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

ऐसे करना होगा डाउनलोड कार्ड

जब आप पूरी प्रक्रिया को फिल कर चुके होंगे उसके बाद आपको वेरीफाई करना होगा, जिसके बाद आपके मोबाईल नंबर और ओटीपी फिल करना होगा। जब आप ये सारी जानकारी फिल कर देंगे उसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फोटो और दूसरी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आप अपने कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

एक परिवार के इतने बुजुर्गों को मिलेगा फायदा

जिन भी लोगों की उम्र 70 साल से ज्यादा है वे बुजुर्ग आयुष्‍मान वय वंदना कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, भले ही उनके परिवार में पहले से कोई लाभ प्राप्त कर रहा है या नहीं, क्योंकि आयुष्मान कार्ड लाभ पारिवारिक आधार पर तय किया जाता है।

इसका लाभ लेने के लिए आपको अपने परिवार के 70 के साल से अधिक उम्र के किसी भी एक शख्स का नाम रजिस्टर्ड करवाना होगा। हालांकि, इसके बाद परिवार के बाकी जुर्गों का नाम जोड़ सकते हैं। आपको सबसे पहले इस बात पर ध्यान रखना होगा कि पांच लाख रुपए एक परिवार के एक ही सदस्य को मिलेगा, सभी बुजुर्गों को इसमें अलग-अलग पांच लाख रुपए का कवरेज नहीं मिलेगा।