Ayushman Scheme: आज के दौर में देखें तो सबसे ज्यादा मेडिकल का खर्चा पड़ता है, मेडिकल में राहत देने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की शुरुआत की है, जिससे सीधे जरूरतमदों तक इसका फायदा पहुंचाया जा सके। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस स्कीम का फायदा देश के जरूरतमंद लोगों को सीधे 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

Advertisement

अगर आप भी इस स्कीम का फायदा उठाना चाहते हैं तो अब आपको चिंता करने के जरूरत नहीं है, अब आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं, सबसे पहले आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा उसके बाद आप भी सरकारी सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। आयुष्मान स्कीम का फायदा हर व्यक्ति नहीं ले सकता है जो लोग इस स्कीम का फायदा उठाने लायक हैं, उन्हे बिल्कुल मुफ्त इलाज दिया जाता है।

Advertisement

जानिए आसान तरीका कैसे करें आवेदन

आयुष्मान कार्ड में आवेदन करने के लिए आपको अपने हिसाब से ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए योग्य हैं तो आप बहुत आसानी से इस स्कीम का लाभ उठा पाएंगे, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपके पास राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज़ फोटो और आपका मोबाईल नंबर होना चाहिए। अब घर बैठे बनवाएं आयुष्मान कार्ड ऐसे फॉलो करें ये स्टेप्स।

Advertisement

जब आप ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको लॉगिन करना होगा, इसके तुरंत बाद आप अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत करें और वेरिफ़ाई के ऑप्शन पर क्लिक करें। उसके बाद आपके मोबाईल नंबर पर एक वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी आएगा, जिसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और लॉगिन करना होगा।

Advertisement

जब आप लॉगिन हो जाएंगे उसके बाद एक नया बेनिफिशियरी पोर्टल खुलेगा जिसमें आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना को चुनना है, और इसके बाद आप अपना जिला जांच करें और फिर अपना आधार नंबर दर्ज कराएं, और इसके बाद आपको दूसरी स्क्रीन पर आपको आयुष्मान कार्ड लिस्ट दिखेगी जिसमें आप नाम देख सकते हैं, और अपने परिवार के लोगों का नाम चेक कर सकते हैं।

Advertisement

आयुष्मान कार्ड लिस्ट में आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम चेक करने के बाद आप उस सदस्य के आगे दिख रहे एक्शन बटन पर जाएं, जिसके नाम पर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं। ये सारी जानकारी भरने के बाद आपको आधार नंबर वेरीफाई करने के बाद आधार ओटीपी चुनना होगा और E-KYC को पूरा करना होगा, जब ये सारी वेरिफिकेशन पूरी हो जाएंगी उसके बाद आपके सामने एक मैचिंग स्कोर आएगा अगर उसमें 80% है तो माना जाएगा की आपक कार्ड ऑटो अप्रूव हो गया है। इसके बाद आपको कैपचर इमेज के ऑप्शन पर जाकर फोटो अपलोड करना होगा, फोटो अपलोड होने के बाद एक नया फॉर्म खुलेगा, जिसमें सभी जानकारी सही-सही भर दें सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Advertisement

योग्यता चेक करने की प्रक्रिया

PMJAY योजना के लिए आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं
होमपेज के मेनू से, "क्या मैं योग्य हूं" टैब को चुनें।
मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
इसके बाद, जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
अपने गृह राज्य के साथ-साथ अपना नाम, राशन कार्ड नंबर, घर का नंबर, मोबाइल फोन नंबर आदि दर्ज करें।
यदि आप पात्र हैं, तो आपका नाम सूची में दिखाई देगा।
योग्य नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।