देश में बढ़ती महंगाई और खर्चों के बीच मुसीबत के समय के लिए पैसा जमा करना काफी मुश्किल है. ज्यादातर मिडिल क्लास के लिए कम कमाई में बचत करना नामुमकिन सा है. ऐसे में आयुष्मान कार्ड आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. आप घर बैठे ही आसानी से आयुष्मान कार्ड में अप्लाई कर सकते हैं.

Advertisement

आज 40 करोड़ लोग आयुष्मान कार्ड का फायदा उठा रहें हैं. इस योजना के तहत जरूरत पड़ने पर आपको सरकार की तरफ से इलाज के लिए 5 लाख रुपये मिलते हैं.

Advertisement

ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

सबसे पहले आपको https://beneficiary.nha.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा. पेज की राइट साइट पर आपको लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा.
यहां लॉगिन करने के बाद आपको Beneficiary ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा, जिसके बाद आपकों यहां मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.
मोबाइल नंबर डालने के बाद वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें.
जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
पेज में दिए ओटिपी ऑप्शन पर मोबाइल फोन में मिले ओटीपी की संख्या और कैप्चा कोड डॉलकर लॉगिन करें.
इसके बाद स्कीम में PMJY विकल्प को चुनें.
PMJY विकल्प चुने के बाद आपको सबस्किम, जिला, आधार नंबर डालना होगा.
इसके बाद पेज में लंबी लिस्ट दिखाई देगी, इस लिस्ट में आपको अपना नाम चुनकर आगे बढ़ाना होगा.
यह सब हो जाने के बाद लैपटॉप या मोबाइल के जरिए अपनी फोटो किल्क करें.
फिर अंत में ओटीपी, पिन कोड जैसी जानकारी फील करें.
Submit करने के 24 घंटे बाद, आप फिर से वेबसाइट में जाकर चेक कर सकते हैं कि आपका कार्ड बना है या नहीं.
अगर बना होगा, तो आपके पास Download करने का ऑप्शन आएगा.

Advertisement

आयुष्मान कार्ड से जुड़ा पुराना नियम हटा

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पहले एक लिस्ट जारी होती थी. अगर इस लिस्ट में आपका नाम होता था, तो आप कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते थे और अगर लिस्ट में नाम मौजूद नहीं होता था, तो आपको अप्लाई करने की अनुमति नहीं होती थी.

लेकिन अब इस नियम को हटा दिया गया है. अब कोई भी आसानी से आयुष्मान कार्ड के लिए अपलाई कर सकता है.