Cash Withdrawal from ATM : एटीएम का उपयोग करना, जितना सुविधाजनक है, उतना ही कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। तकनीकी कारणों से आपकी लेन-देन अस्वीकृत हो सकती है। लेकिन क्या होगा यदि एटीएम लेनदेन विफल हो जाए और आपको एक एसएमएस प्राप्त हो कि आपके खाते से पैसा काट लिया गया है? यहां हम बताएंगे कि यदि आपका एटीएम लेनदेन विफल हो जाए और पैसा डेबिट हो जाए तो आप क्या कर सकते हैं।
खराब एटीएम : स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत बैंक आमतौर पर रेगुलर समय पर अपनी मशीनों को चेक करते हैं। तकनीकी समस्याओं के कारण मिलने वाली सभी शिकायतों का सॉल्यूशन जल्दी किया जाता है। तो आपका पैसा ऑटोमैटिकली आपके खाते में जमा हो जाना चाहिए, और बैंक आपको इसकी सूचना देगा।
एटीएम में नकदी समाप्त : ऐसी स्थिति में इसकी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा। यदि यह मामला है, तो कोई भी कटौती लगभग तुरंत ही रिवर्स कर दी जाती है। दूसरी ओर, आरबीआई ने एटीएम में कैश खत्म होने की बढ़ती संख्या पर ध्यान दिया है।
स्लॉट को दोबारा जांचें : अपना कार्ड डालने से पहले, स्लॉट (जहां एटीएम कार्ड लगता है) को दोबारा जांचें। स्किमर के स्लॉट में डाले जाने और मैग्नेटिक स्ट्रिप से लोगों के सभी डेटा को चुराने की खबरें आई हैं। चुराए गए डेटा का उपयोग आपके कार्ड को 'क्लोन' करने और आपके खाते से पैसे निकालने के लिए किया जा सकता है।
यदि आपका पैसा डेबिट हो जाए और कैश आपको न मिले तो आप उसे जल्द से जल्द वापस पाना चाहेंगे। आपकी ट्रांजेक्शन रिसीट महत्वपूर्ण प्रूफ होगी और इसे संभाल कर रखना चाहिए।
बैंक की 24 घंटे की कस्टमर सर्विस लाइन को कॉल करना पहला कदम होना चाहिए। आपकी समस्या को नोट करने और आपके ट्रांजेक्शन रेफ्रेंस नंबर को दर्ज करने के बाद, एक्जेक्यूटिव आपकी शिकायत दर्ज करेगा और आपको एक शिकायत ट्रैकिंग नंबर जारी करेगा। शिकायत दर्ज करने के सात वर्किंग डेज के भीतर किसी भी काटे गये पैसे को ग्राहक के खाते में जमा किया जाना जरूरी है। अन्यथा, बैंक को लेट पेमेंट के लिए प्रति दिन 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि पहला कदम काम नहीं करता है, तो आपको नजदीकी शाखा में जाकर हेल्पडेस्क में शिकायत दर्ज करनी चाहिए। आपको एक बार फिर शिकायत ट्रैकिंग नंबर दिया जाएगा। आसान फॉलो-अप के लिए आपको एग्जेक्यूटिव की कॉन्टैक्ट जानकारी भी रखनी चाहिए।
यदि आपकी शिकायत का ऐसे समाधान न हो है, तो उस शाखा के मैनेजर से संपर्क करें जहां आपका खाता है। किसी सीनियर पर्सन से संपर्क करने से शिकायतों के समाधान में तेजी आती है। आप बैंक की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं और शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जो आमतौर पर उच्च प्राथमिकता वाली शिकायतों को संभालता है। अगर इनमें से किसी भी विकल्प से आपकी शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो आपको आरबीआई या बैंकिंग लोकपाल से संपर्क करना चाहिए। ऐसी शिकायतें लिखित रूप में, मेल या ऑनलाइन द्वारा की जा सकती हैं। हालांकि, इस चरण के साथ आगे बढ़ने से पहले आपको शिकायत रजिस्ट्रेशन की तारीख से 30 दिनों तक इंतजार करना होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान