Atal Pension Yojna: भारत सरकार ने अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojna - APY) विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए शुरू की है. इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्र बढ़ने पर काम करना लोगों की मजबूरी न रहे, बल्कि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें.

Advertisement

APY में निवेश करके एक व्यक्ति छोटी रकम के निवेश से हर महीने 1000 रुपए से 5000 रुपए तक की गारंटीड इनकम प्राप्त कर सकता है. सरकार की इस पेंशन योजना का मुख्य लक्ष्य बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें जीवन के उस दौर में सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार देना है. 18 से 40 वर्ष तक के भारतीय नागरिक, चाहे वे महिला हों या पुरुष इस योजना में निवेश कर सकते हैं.

Advertisement

अटल पेंशन योजना का संचालन पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) करती है. इस योजना के तहत निवेशकों को कई फायदे मिलते हैं.

अटल पेंशन योजना के फायदे

  • इस सरकारी योजना में जल्दी शुरुआत करने पर निवेश रकम कम होती है. इसका मतलब है कि जितनी कम उम्र में निवेश शुरू किया जाएगा, मासिक अंशदान उतना ही कम होगा.
  • इसमें निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपए की मासिक पेंशन का विकल्प चुन सकते हैं.
  • यह सरकार की पेंशन योजना है, इसलिए इसमें आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है. भारत सरकार इस योजना में मिलने वाली पेंशन की पूरी गारंटी देती है.
  • अटल पेंशन योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80CCD (1B) के तहत 50,000 रुपए तक की अतिरिक्त टैक्स छूट मिलती है.
  • 60 साल की उम्र के बाद पेंशनधारक की मृत्यु होने पर, पेंशन की राशि उसके पति/पत्नी को मिलेगी. यदि दोनों की मृत्यु हो जाती है, तो जमा की गई पूरी राशि नॉमिनी को वापस कर दी जाती है.

Advertisement

आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • एड्रेस प्रूफ
  • पहचान पत्र
  • बैंक खाता संख्या
  • आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • आवेदन करने का तरीका

अटल पेंशन योजना के लिए तीन तरीकों से आवेदन किया जा सकता है

1. ऑफलाइन तरीका: अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाएं, जहां आपका बचत खाता है। वहां से अटल पेंशन योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लें। फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और नॉमिनी की डिटेल्स सही-सही भरें। इसके साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट लगाकर जमा कर दें। इसके बाद आपका पेंशन खाता खुल जाएगा और हर महीने आपकी इंस्टॉलमेंट ऑटो डेबिट होती रहेगी।

Advertisement

2. ऑनलाइन तरीका: पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए नेट बैंकिंग का पेज खोलें और सोशल स्कीम्स विकल्प पर क्लिक करने के बाद अटल पेंशन योजना पर क्लिक करें। यहां उपलब्ध फॉर्म में जरूरी जानकारी, पेंशन विकल्प और नॉमिनी डिटेल के साथ जमा करें। बैंक की तरफ से आपसे ऑटो डेबिट की अनुमति मांगी जाएगी, जिसे करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद आपको परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर (PRAN) मिलेगा।

Advertisement

3. पेंशन योजना के लिए https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद अटल पेंशन योजना के टैब में जाकर APY रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें और फॉर्म भरने के बाद कंटिन्यू पर क्लिक करें। फिर, कंप्लीट पेंडिंग रजिस्ट्रेशन में अपनी जानकारी भरें और केवाईसी पूरी करें। इसके बाद आपको एक्नॉलेजमेंट नंबर मिल जाएगा।