पैन कार्ड एक जरुरी डॉक्यूमेंट है. पैन कार्ड की जरूरत लगभग हर छोटे बड़े काम में पड़ती है. अगर यह जरूरी डॉक्यूमेंट चोरी हो जाए या फिर गलती से डैमेज हो गया तो मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ता है. क्योंकि हमें पता है कि नया पैन कार्ड बनाने के लिए हमें कई सराकरी दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ेगा.
अगर आपका पैन कार्ड खो जाए, चोरी हो जाए या फिर डैमेज हो जाए, तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि अब पैन कार्ड की नई कॉपी आपके घर तक आ सकती है. इसके लिए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.
पैने की नई कॉपी के लिए ऐसे करे अप्लाई
सबसे पहले आपको आयकर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना पड़ेगा
इसके बार आपको पेज में दिखने वाले PAN Services ऑप्शन पर क्लिक करना है
यहां आपको Request for Duplicate PAN Card का ऑप्शन दिखेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करके अपना प्रोसेस आगे बढ़ाना है
इसके बाद आपको अपना PAN नंबर दिए गए विकल्प में डालना होगा.
PAN नंबर के अलावा अपना नाम, जन्म तिथि और पता यह तीनों ही चीजे दिए गए विकल्प में दर्ज करें.
इसके बाद आपकों अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा.
यह सब हो जाने के बाद आपको अपने ई-हस्ताक्षर दर्ज करना होगा.
फिर सबसे अंत में आपको आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस स्कैन कर Submit करना होगा.
पैन कार्ड की नई कॉपी अप्लाई करने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना पड़ता है.
ऑनलाइन अप्लाई करने के अलावा आप ऑफलाइन यानी आयकार विभाग के ऑफिस में भी जाकर पैन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे करे आयकर विभाग में जाकर अप्लाई
आयकर विभग में पैन कार्ड की नई कॉपी के लिए आप अपने साथ सभी जरूरी डोक्यूमेंट ले जाना ना भूलें. आप पैन कार्ड की नई कॉपी अप्लाई करने के लिए अपने घर के पास स्थित किसी भी आयकर विभाग में जा सकते हैं. आयकर विभाग में आपको आधार कार्ड, एड्रेस पूर्व, बर्थ सर्टिफिकेट की कॉपी Submit करनी होगी.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें