नई दिल्ली: एक तरफ कोरोना के चलते बहुत सारे बिजनेस ठप हो गए हैं। करोड़ों लोगों पर इस वायरस की वजह से काफी बड़ी आर्थिक चोट पहुंची है। ऐसे में अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरु करने का सोच रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। आज के समय में महिलाओं के लिए दूध का बिज़नेस बड़े फायदे का सौदा है। ये बात गुजरात की इन महिलाओं ने साबित कर दी है। ये महिलाएं दूध बेचकर लखपति बन गई हैं। PNB करेगा महिलाओं को बिजनेस शुरू करने में मदद, होगी शानदार कमाई ये भी पढ़ें
अमूल डेयरी के चेयरमैन आरएस सोढी ने बुधवार को 10 लखपति ग्रामीण महिला उद्यमियों की एक लिस्ट जारी की है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 में अमूल को दूध बेचकर लाखों रुपए की कमाई की है। यह सभी महिलाएं डेयरी और पशुपालन के कारोबार में लगी हुई हैं। आरएस सोढी ने ट्वीट कर कहा कि इन महिला उद्यमियों ने 2019-20 के दौरान लाखों रुपए का दूध बेचा है। गुजरात में ऐसी लाखों महिला उद्यमी हैं, जो दूध से अपनी किस्मत बदल रही हैं।
- पहले नंबर पर चौधरी नवलबेन हैं, जिन्होंने 2019-20 में 221595.6 किलोग्राम दूध बेचकर 87,95,900.67 रुपए की कमाई की है।
- दूसरे नंबर पर मालवी कनूबेन रावताभाई हैं, जिन्होंने 250745.4 किलोग्राम दूध के जरिये 73,56,615.03 रुपए अर्जित किए।
- तीसरे नंबर पर छावड़ा हंसाबा हिम्मतसिंह हैं, जिन्होंने 268767 किलोग्राम दूध एकत्रित कर 72,19,405.52 रुपए की आय अर्जित की है।
- चौथे नंबर पर लोह गंगाबेन गणेशभाई हैं, इन्होंने 199306 किलोग्राम दूध से 64,46,475.59 रुपए हासिल किए हैं।
- पांचवें नंबर पर रावबड़ी देविकाबेन हैं, जिन्होंने 179632 किलोग्राम दूध से 62,20,212.56 रुपए कमाए हैं।
- छठवें स्थान पर लीलाबेन राजपूत हैं, इन्होंने 225915.2 किलोग्राम दूध बेचकर 60,87,768.68 रुपए कमाए।
- सातवें नंबर पर बिसमिल्लाहबेन उमतिया हैं, इन्होंने 195909.6 किलोग्राम दूध से 58,10,178.85 रुपए हासिल किए।
- आठवें नंबर पर सजीबेन चौधरी हैं, जिन्होंने 196862.6 किलोग्राम दूध अमूल को बेचा और 56,63,765.68 रुपए की कमाई की।
- नौवें नंबर पर नफीसाबेन अगलोदिया हैं, जिन्होंने 195698.7 किलोग्राम दूध से 53,66,916.64 रुपए की आय अर्जित की है।
- दसवें नंबर पर लीलाबेन धुलिया रहीं, जिन्होंने 179274.5 किलोग्राम दूध एकत्रित कर 52,02,396.82 रुपए की कमाई की।
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा http://www.amul.com/
-यहां पर आपको सबसे नीचे राइट साइड पर अमूल पार्लर लिखा दिखेगा -आपको अमूल पार्लर पर क्लिक करना होगा, अमूल पार्लर पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
-इस पेज पर अमूल के पार्लर खोलने से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी -अमूल पार्लर पेज पर ही आपको तीसरे नंबर पर ‘ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर' मिलेगा।
आपको इस पर क्लिक करना है, ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
-इस पेज में आकुछ जानकारी भरने को कहा जाएगा
-जानकारी भरने के बाद इसी पेज में सबसे नीचे सबमिट दिखेगा, आप उस पर क्लिक करे दें।
-क्लिक करने के साथ ही आपका अमूल पार्लर खोलने से जुड़ा ये फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-फॉर्म सबमिट होने के कुछ महीनों बाद आपको अमूल और से फोन आएगा। -फोन पर आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा
-इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी
- अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो retail@amul.coop पर मेल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
- वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने के लिए आप http://amul.com/m/amul-scooping-parlours इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी के लिए https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity पर भी क्लिक कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान