नई दिल्ली: अगर आप सस्ते में ज़्यादा ऑफर देने वाला प्लान ढूंढ़ रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से कई सस्ते प्लान ऑफर करती है। कुछ ऐसे ही सस्ते प्लान के बारे में हम आपको बताएंगे। जी हां सिर्फ 125 रुपये के खर्च पर आप महीने भर अपना मोबाइल चला सकते हैं। आपको किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग के साथ डेटा का भी फायदा मिलेगा। हम आपको एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो के लंबी वैलिडिटी वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रिचार्ज कराने के बाद हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर आपका खर्च करीब 125 रुपये पड़ेगा। बता दें कि इस सालाना प्लान में आपको कई दूसरे फायदे भी मिलेंगे।
एयरटेल के पास एक धांसू प्लान है। एयरटेल का यह प्लान 1498 रुपये का है। एयरटेल का यह प्लान 365 दिन यानी 12 महीने चलेगा। यानी, महीने भर में आपका मोबाइल रिचार्ज खर्च 124.8 रुपये पड़ेगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। यानी, आप किसी भी नंबर पर फ्री में कॉल कर सकते हैं। यह सुविधा आपको साल भर मिलेगी। इसके अलावा, प्लान में 24जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में यूजर्स को 3,600 एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलेगी। प्लान में आपको एयरटेल Xstream प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा। इसके साथ ही, फ्री हेलोट्यून्स भी मिलेंगी। इसके अलावा, आपके मोबाइल के लिए एंटी-वायरस भी मिलेगा।
अगर आप जियो के ग्राहक है तो बता दें कि जियो के पास 1,299 रुपये का खास प्लान है। यह प्लान 336 दिन चलता है। यानी, 11 महीने। अगर आप जियो का यह प्लान रिचार्ज कराते हैं तो आपका महीने का मोबाइल खर्च 118 रुपये पड़ेगा। हालांकि, जियो के प्लान में आपको सभी नंबर पर फ्री कॉलिंग का फायदा नहीं मिलता है। जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग पूरी तरह फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए आपको 12,000 नॉन जियो मिनट मिलते हैं। जिनसे आप किसी भी नंबर पर कॉल कर सकते हैं। प्लान में आपको 24जीबी डेटा मिलता है। जियो के इस प्लान में आपको 3,600 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
वोडाफोन-आइडिया के पास भी ऐसा धांसू प्लान है, जिसमें आपका महीने का मोबाइल खर्च 125 रुपये पड़ेगा। वोडाफोन यह प्लान 1499 रुपये का है। यह प्लान 365 दिन यानी 12 महीने चलेगा। यह प्लान रिचार्ज कराने पर आपका हर महीने का मोबाइल खर्च 124.9 रुपये पड़ेगा। प्लान में आपको किसी भी नंबर पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। यानी, आप देश भर में किसी भी नंबर पर फ्री में बात कर सकेंगे। प्लान में आपको 24जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा, 3,600 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। प्लान में 499 रुपये कीमत वाला वोडाफोन प्ले का सब्सक्रिप्शन और 999 रुपये वाला ZEE5 का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित