नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 353 नए मामले सामने आए हैं। अब देशभर में कोरोना वायरस से सेक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4421 पहुंच गई है। इसी कारण देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बताया कि उसने कोरोना वायरस के खिलाफ कवर और वित्तीय सुरक्षा देने के लिए भारती AXA जनरल बके साथ करार किया है। इस समझौते के तहत कंपनियां दो हेल्थ इंश्योरेंस प्लान पेश कर रही हैं- भारती AXA ग्रुप हेल्थ एश्योर जिसमें 25,000 रुपये का एकमुश्त बेनेफिट मिलेगा और ग्रुप हॉस्पिटल कैश जिसमें रोजाना बेनेफिट मिलेगा जिसकी शुरुआत 500 रुपये प्रति दिन से होगी।
बता दें कि इनमें कोई प्री-मेडिकल चेकअप की जरूरत नहीं है। दोनों ही प्रोडक्ट्स वर्तमान में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के उन सेविंग्स अकाउंट ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं जो कोरोना या उसके लक्षणों से पीड़ित नहीं हैं। इन पॉलिसी का वैलिडिटी पीरियड एक साल रखा गया है और उन्हें व्यक्ति के नाम पर ही जारी किया जाएगा। भारती AXA ग्रुप हेल्थ एश्योर में फिक्स्ड कवर मिल रहा है जिसके तहत इंश्योरेंस राशि का 100 फीसदी एकमुश्त मिलेगा। यह राशि पॉलिसी धारक के कोरोना से संक्रमित पाए जाने या सरकारी अस्पताल, सैन्य अस्पताल/ संस्थान में क्वारंटाइन करने पर मिलेगी। अगर पॉलिसी धारक किसी सरकारी अस्पताल या सैन्य अस्पताल/ संस्थान में क्वारंटाइन किए जाने के कम से कम 14 दिनों के बाद टेस्ट में नेगेटिव पाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में उसे इंश्योरेंस की राशि का 50 फीसदी मिलेगा।
बता दें कि इस पॉलिसी में कोविड-19 के लिए प्रोटेक्शन खरीदने के पहले दिन से ही मिलेगा। इसे 499 रुपये (जीएसटी शामिल है) की कीमत में खरीदा जा सकता है और 25 हजार रुपये की फिक्स्ड इंश्योरेंस राशि मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप हॉस्पिटल कैश पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने पर प्रति दिन का फिक्स्ड अलाउंस मिलता है जिसमें आईसीयू कैश ज्यादा बढ़ा मिलेगा। पॉलिसी के तहत प्लान के मुताबिक ग्राहक को अधिकतम 10 दिनों तक के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर प्रत्येक दिन के लिए 500 रुपये या 1,000 रुपये प्रति दिन का फिक्स्ड बेनेफिट मिलेगा। वहीं बयान के मुताबिक पॉलिसी धारक का इलाज आईसीयू में होने पर बेनेफिट दोगुना हो जाएगा।
वहीं एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ अनुब्रता बिसवास ने कहा कि उनके इस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और डिस्ट्रीब्यूशन की पहुंच से वे उस जरूरत के समय में इस प्रोडक्ट को लाखों लोगों को सामने पेश कर सकेंगे। भारती AXA जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि वे मानते हैं कि कोविड-19 या किसी बीमारी के वित्तीय नतीजों के लिए सुरक्षा कवच देना उतना ही जरूरी है, जितना उसके खिलाफ सावधानियों को अपनाना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान