नई द‍िल्‍ली: एयरटेल इंडिया ने अपने सभी सर्किल के पोस्टपेड ग्राहकों को तोहफा दे दिया है। भारत के टेलिकॉम मार्केट का प्रीपेड सेगमेंट तेजी से बदल रहा है और इसकी वजह सभी कंपनियों के बीच बढ़ता कॉम्पिटीशन है। भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया Vi की ओर से यूजर्स को हाईस्पीड डेटा वाले ढेरों प्लान्स ऑफर किए जा रहे हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को डेली डेटा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर फ्री कॉलिंग भी मिलती है। Jio-BSNL-Airtel : जानि‍ए किसका सबसे सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान ये भी पढ़ें

Advertisement

इसी कड़ी में एयरटेल ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर आई है। एयरटेल ने अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को सभी सर्किल के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने कई सर्किल से अपने 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को हटा दिया था, लेकिन अब रिलायंस जियो के मुकाबले में इस प्लान को फिर से बाजार में उतारा गया है।

Advertisement

एयरटेल 399 रुपये पोस्टपेड प्लान में म‍िलेंगे ये फायदे

सबसे पहले आपको बता दें कि 399 रुपये वाला प्लान एयरटेल का सबसे सस्ता पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान में आपको 40 जीबी डाटा मिलेगा जो कि 3जी/4जी होगा। साथ ही इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। अतिरिक्त सुविधाओं की बात करें तो एयरटेल के इस प्लान में एयरटेल एक्‍सट्रीम प्रीमियम और एक साल के लिए विंयक Wynk म्यूजिक और Shaw एकेडमी का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। यूजर्स को फ्री हैलोट्यून्स और फास्टैग ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये कैशबैक भी मिलता है। एयरटेल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सिर्फ 499 रुपये और इससे ज्यादा के प्लान लेने वाले यूजर्स को ही प्रॉयोर‍िटी सर्व‍िस मिलेगी। 399 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को प्रॉयोर‍िटी सर्व‍िस नहीं मिलेगी।

एयरटेल ज‍ियो से होगा मुकाबला

जानकारी दें कि एयरटेल के इस 399 रुपये वाले प्लान की सीधा मुकाबला जियो के 399 रुपये वाले प्लान से है लेकिन सुविधा देने के मामले में एयरटेल, जियो से पीछे रह गया है। जियो के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें 200 जीबी डाटा को रोलओवर किया जा सकेगा। जियो के नए पोस्टपेड प्लान को धन धना धन पोस्टपेड प्लान नाम दिया गया है। अब जियो और एयरटेल के प्लान में यही बड़ा अंतर है जियो के प्लान में नेटफ्लिक्स,  अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, जबकि एयरटेल के साथ ऐसा नहीं है। जियो के प्लान में 35 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिल रहा है।

Vi का 399 रुपये वाला प्लान

Vi के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 40GB डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा 6 महीनों के लिए 150GB अतिरिक्त डेटा भी मिलता है। ग्राहक इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस का भी फायदा ले सकते हैं। हालांकि, Vi के इस प्लान में कोई फैमिली या ओटीटी बेनिफिट नहीं है।