नई दिल्ली: एयरटेल ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए आए दिन नए-नए ऑफर पेश करती आई है। इस कड़ी में अब कंपनी ने एक और खास ऑफर पेश किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को मुफ्त में इंस्टॉलेशन की सेवा और लॉन्ग-टर्म ब्रॉडबैंड प्लान पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। यह डिस्काउंट एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड प्लान पर दिया जाएगा। इसमें 799 रुपये से लेकर 3,999 रुपये तक के प्लान शामिल हैं।
एयरटेल ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच अपनी ब्रॉडबैंड इंस्टालेशन सर्विस को फिर से शुरू कर दिया है। मालूम हो कि सरकार द्वारा इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को जरूरी सामानों की सूची में रखा गया है, जिसके तहत 20 अप्रैल के बाद से कंपनी ने अपनी इंस्टालेशन को शुरू कर दी है। कंपनी ने अपने एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के नए यूजर्स के लिए ऑपर पेश किया है। बता दें कि इस ऑफर के बारे में जानकारी कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड प्लान के तहत कंपनी के पास 4 प्लान्स
अब नया कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को इंस्टॉलेशन में 15 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी का ये ऑफर उन यूजर्स के लिए है जो लॉन्ग टर्म प्लान ले रहे हैं। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का मंथली प्लान 799 रुपये से शुरू होकर 3,999 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध है। कंपनी के ये चार प्लान्स 799 रुपये, 999 रुपये, 1,499 रुपये और 3,999 रुपये में उपलब्ध हैं। लॉन्ग टर्म प्लान के तहत यूजर्स तीन महीने, 6 महीने या फिर सालाना प्लान में से किसी एक प्लान का चुनाव कर सकते हैं। इन प्लान्स के साथ यूजर्स को 15 प्रतिशत का डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।
एयरटेल एक्सट्रीम 799 रुपये वाला प्लान
799 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 100Mbps की स्पीड से 150GB डाटा ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही, इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है। इसके अलावा कम्प्लीमेंटरी पैक के तौर पर एयरटेल एक्सट्रीम टीवी का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है।
एयरटेल एक्सट्रीम 999 रुपये वाला प्लान
वहीं, 999 रुपये वाले एंटरटेनमेंट प्लान में यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से 300GB डाटा ऑफर किया जाता है। इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम टीवी के साथ-साथ अमेज़न प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम का भी मंथली सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
एयरटेल एक्सट्रीम 1499 रुपये वाला प्लान
एयरटेल एक्सट्रीम 1499 रुपये वाले प्रीमियम ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को 300Mbps की स्पीड से 500GB डाटा ऑफर किया जात है। इसमें भी यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग ऑफर की जाती है। इस प्लान के साथ भी यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम टीवी के साथ-साथ अमेज़न प्राइम और ज़ी5 प्रीमियम का भी मंथली सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है।
एयरटेल एक्सट्रीम 3999 रुपये वाला प्लान
बात करें सबसे महंगे प्लान जिसकी कीमत 3999 रुपये है। इस प्लान के साथ में भी यही बेनिफिट्स 1Gbps की स्पीड से ऑफर की जाती है। इसके अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के अलावा अमेजन प्राइम, ज़ी5 और एयरटेल एक्सट्रीम का एक्सेस मिलेगा।
दूसरी तरफ आपको सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल के जबरदस्त ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता दें। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश किया है। कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम को प्रमोट करने के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 19 मई तक फ्री इंटरनेट सर्विस मिल रही है। कंपनी ने अपने प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान के तहत ये खास ऑफर निकाला है, जिसमें यूजर्स को 19 मई तक फ्री इंटरनेट मिल रहा है। बता दें कि एसएनएल ने Work@Home प्लान के तहत यूजर्स के लिए इसकी वैलिडिटी बढ़ा दी है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने इस प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 5जीबी डेटा का ऑफर दिया है। प्लान के तहत इंटरनेट की स्पीट 10Mbps की स्पीड होगी। बीएसएनएल ने पिछले महीने ही इस प्लान को पेश किया था। अब इल प्लान की वैधता को 19 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। आप इस प्लान को लेने के लिए टॉल फ्री नंबर 1800-345-1504 डायल कर नया ब्रॉडबैंड प्लान ले सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित