नई दिल्ली: यदि आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं और साथ ही आप एयरटेल का ही ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अब अनलिमिटेड डाटा देना शुरू कर दिया है जो कि पहले सीमित था। जियो फाइबर के साथ प्रतिस्पर्धा में खुद को और मजबूत करने के लिए एयरटेल द्वारा अपने सभी मौजूदा ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए डेटा बेनिफिट रिवाइज किए जाने की खबर है। Jio और Airtel : जानिए 999 रुपये में किसका ब्रॉडबैंड प्लान है बेस्ट ये भी पढ़ें
एयरटेल की ब्रॉडबैंड सर्विस एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के नाम से है। इसके अलावा एयरटेल ने एक नया ब्रॉडबैंड प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 499 रुपये है और स्पीड 40 Mbps है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स, एयरटेल एक्सट्रीम 4K टीवी बॉक्स और एक्सट्रीम 4K टीवी बॉक्स के ओटीटी कंटेंट की पेशकश शामिल है। वहीं अन्य सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ भी कंपनी ने कुछ फायदों को बंडल किया है। इनमें वीडियो एंटरटेनमेंट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, एचडी सेट टॉप बॉक्स शामिल है।
अब नई घोषणा के बाद एयरटेल के 5 ब्रॉडब्रैंड प्लान हो चुके हैं, जो कि 499 रु वाला प्लान, बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम और वीआईपी हैं। पहले केवल वीआईपी प्लान अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता था। बेसिक, एंटरटेनमेंट, प्रीमियम प्लान्स पर लिमिटेड डेटा की पेशकश थी। वीआईपी को छोड़ अन्य किसी भी एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान में अनलिमिटेड डेटा का फायदा लेने के लिए यूजर को 299 रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त भुगतान करना होता था। लेकिन अब सभी एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की जा रही है। हालांकि यह डेटा लिमिट 3500 जीबी तक होगी। बता दें कि एयरटेल ने बयान में कहा कि नए रिवाइज्ड एयरटेल ब्रॉडबैंड प्लान्स 7 सितंबर से कंपनी के परिचालन की मौजूदगी वाले 125 शहरों में लागू हो जाएंगे। इसके साथ ही ये उन नए शहरों में भी लागू हो जाएंगे, जहां कंपनी धीरे-धीरे अपनी सेवा का विस्तार करने जा रही है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर का बेसिक प्लान 799 रुपये (100 Mbps स्पीड) में आता है, जिसके साथ पहले 150जीबी डेटा प्रतिमाह मिलता था। वहीं 999 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान (200 Mbps स्पीड) 300जीबी डेटा प्रतिमाह, 1,499 रुपये का प्रीमियम प्लान (300 Mbps स्पीड) 500जीबी डेटा प्रतिमाह के साथ आता था। 3999 रुपये वाले वीआईपी प्लान की स्पीड 1 Gbps है। इन प्लान्स की कीमतों में बदलाव नहीं है लेकिन अब सभी के साथ 3500 जीबी तक डेटा मिलेगा।
नए घोषित हुए 499 रुपये वाले एयरटेल एक्सट्रीम बंडल प्लान के तहत एयरटेल एक्सट्रीम 4K टीवी बॉक्स लेने के लिए 1500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा। यह बंडल प्लान 7 सितंबर से ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। वहीं बयान में यह भी कहा गया कि सभी एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान्स में अब 3999 रुपये कीमत वाला एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी शामिल रहेगा। यह किसी भी टीवी को स्मार्ट टीवी बना सकता है। ग्राहकों को सभी लाइव टीवी चैनलों के साथ चुनिंदा वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स की भी एक्सेस देता है। एयरटेल के सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ अब अनलिमिटेड फोन कॉल्स, 1500 रुपये के रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के साथ एयरटेल एक्सट्रीम 4K टीवी बॉक्स का विकल्प और 7 ओवर द टॉप एंटरटेनमेंट ऐप्स व 5 स्टूडियो के कंटेंट की पेशकश करने वाले एयरटेल एक्सट्रीम ऐप्स का फायदा भी मिलेगा। एयरटेल का कहना है कि अब सब्सक्राइबर्स को एयरटेल एक्सट्रीम ऐप्स पर 550 टीवी चैनल्स, 10000 से अधिक मूवी व शो और गूगल प्लेस्टोर ऐप्स समेत ऑनलाइन गेमिंग की एक्सेस मिल सकेगी। वहीं 999 रुपये से लेकर 3999 रुपये तक की कीमत वाले प्लान्स में डिज़नी + हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल ब्रॉडबैंड पर अनलिमिटेड डेटा की पेशकश मौजूदा ग्राहकों के लिए ही होगी। हाल ही में जियो फाइबर ने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए 399 रुपये की कीमत से शुरू होने वाले प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की है, लेकिन इसकी कैपिंग 3300जीबी है। माना जा रहा है कि सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स पर अनलिमिटेड डेटा की पेशकश का एयरटेल का कदम अपने मौजूदा ग्राहकों को माइग्रेट होने से रोकने के लिए है। एयरटेल पहले से भारत के चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स में ब्रॉडबैंड प्लान्स के साथ अनलिमिटेड डेटा दे रही है। ये सर्किल्स अहमदाबाद, हैदराबाद, सिकंदराबाद, सूरत, विशाखापटनम और गुंटूर हैं। लेकिन अब एयरटेल ब्रॉडबैंड पर पूरे भारत में अनलिमिटेड डेटा मिलने जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान