नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहक है तो ये खबर जरूर पढ़ें। एयरटेल ने अपने वन एयरटेल प्लान्स में बदलाव किया है। इस प्लान में एयरटेल की कई सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इसमें मोबाइल, ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टु होम सर्विस (डीटीएच) सर्विस शामिल हैं। कंपनी मौजूदा समय में चार वन एयरटेल प्लॉन ऑफर करती है जिसमें बेस प्लान में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने अपने 1349 रुपये के प्लान को रिवाइज किया है। वहीं 1399 रुपये और 1899 रुपये के प्लान की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी कंपनी ने की है। एयरटेल ने प्लान की कीमत बढ़ाने के साथ साथ ब्रॉडबैंड स्पीड भी दोगुनी कर दी है। अब यूजर 200Mbps स्पीड का मजा ले सकेंगे। बता दें कि पहले यूजर्स को 100Mbps की स्पीड ऑफर की जा रही थी।
एयरटेल कंपनी 899 रुपये, 1349 रुपये, 1499 रुपये और 1999 रुपये का प्लान ऑफर करती है। 899 रुपये में पोस्टपेड मोबाइल सर्विस और डीटीएच सर्विस को कंबाइन किया जा सकता है। इस प्लान में यूजर को 75जीबी डेटा और 350 रुपये की कीमत तक के चैनल्स मिलेंगे। 1349 रुपये में यूजर 150जीबी तक डेटा ब्राउज कर सकते हैं। इसके अलावा डीटीएच सर्विस, अमेजन प्राइम भी इस सर्विस में यूजर को मिलेंगे। 1499 रुपये में फाइबर टु द होम ब्रॉडबैंड सर्विस और पोस्टपेड मोबाइल सर्विस कंबाइन्ड हैं। इस प्लान में यूजर को 200Mbps की स्पीड 300जीबी तक मिलती है।
1499 रुपये के प्लान में यूजर को लैंडलाइन सर्विस भी मिलती है। जिससे यूजर्स अनलमिटेड कॉलिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा अमेजन प्राइम और एयरटेल एक्स्ट्रीम का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलता है। 1999 रुपये के प्लान में यूजर मोबाइल, डीटीएच, फाइबर, लैंडलाइन चारों सर्विस का मजा ले सकेंगे। इस प्लान में यूजर 3 मोबाइल कनेक्शन ले सकते हैं जिनके साथ 75जीबी डेटा और अनलमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।
- एयरटेल की वेबसाइट airtel.in पर जाएं।
- यहां दिए गए Prepaid ऑप्शन पर जाकर New Prepaid सिम पर क्लिक करें।
- सबसे पहले अपना पहला रिचार्ज प्लान चुनें और नाम व मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपसे पूछा जाएगा कि नया सिम लेना चाहते हैं या पुराने नंबर को पोर्ट कराना चाहते हैं।
- अपना पता डालें और Submit पर क्लिक करें।
- एयरटेल द्वारा आपको एक समय दे दिया जाएगा।
- तय समय पर एयरटेल कर्मचारी आपके पते पर सिम लेकर पहुंच जाएगा और आपके डॉक्यूमेंट वेरिफाई करेगा।
- यहां आपसे सिम कार्ड डिलिवरी के लिए 100 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाएंगे।
- अगर आप एयरटेल ग्राहक है तो सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और डीएनडी पेज को चेक करें।
- अब 'Airtel Mobile Service' बटन पर टैप करें।
- स्क्रीन पर आए पॉप-अप बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को एंटर करें।
- इसके बाद stop all options पर टैप करें।
- आपके नंबर पर अब डीएनडी सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी। जिससे आपको अब परेशानी नहीं होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान