नई द‍िल्‍ली: हर टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए और नए ग्राहकों को लुभाने के लिए ढेरों ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम जिस टेलिकॉम कंपनी का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे होते हैं, लेकिन दूसरी पर स्विच करना चाहते हैं। इसकी वजह है कंपनी की तरफ से दिए जाने वाले फायदे। सभी टेलिकॉम कंपनियां अपने प्लान के साथ अलग-अलग बेनिफिट्स ऑफर करती हैं।

Advertisement

आज हम आपको एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जो फ्री बेनिफिट्स के साथ आते हैं। एयरटेल ने हाल ही में अपने रिचार्ज प्लान में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देना बंद कर दिया था। इससे पहले अपने चुनिंदा प्लान में भारती एयरटेल 3 महीने के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन ऑफर करती थी। लेकिन अब टेलिकॉम कंपनी अपने प्रीपेड व पोस्टपेड यूजर्स को अमेजन प्राइम की मुफ्त मेंबरशिप ऑफर करती है।

Advertisement

एयरटेल प्रीपेड प्लान फ्री अमेजन प्राइम

एयरटेल देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शुमार है। कंपनी जिन प्लान में फ्री अमेजन प्राइम मेंबरशिप ऑफर करती है, उनकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है। कंपनी कई दूसरे बेनिफिट्स भी ऑफर करती है। लेकिन सबस खास है एक महीने का फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन। अगर आप अमेजन प्राइम का सिर्फ एक महीने का सब्सक्रिप्शन लेते हैं तो यह 129 रुपये महीने और 999 रुपये साल में मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ आपको 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा हर दिन मिलेगा। डेली डेटा खत्म होने के बाद लिमिट घट जाती है। एयरटेल का यह पैक अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस हर रोज फ्री देता है। इसके अलावा विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्‍सट्रीम, फ्री हेलोट्यून, Shaw Academy ऑनलाइन कोर्स और फास्ट-टैग लेने पर 150 रुपये कैशबैक भी इस पैक में मिलता है।

एयरटेल पोस्टपेड प्लान में म‍िलेगें ये ऑफर

पोस्टपेड प्लान खरीदने वाले एयरटेल यूजर को भी कंपनी फ्री ऐमजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन देती है। अगर आप 499 रुपये वाला एयरटेल प्लान लेते हैं तो आपको एक साल की फ्री ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप मिलेगी। इस प्लान के साथ कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस हर दिन और 75जीबी डेटा भी हर दिन ऑफर करती है। इसके अलावा, जगरनॉट बुक्स, एयरटेल एक्सट्रीम, विंक प्रीमियम, जी5 जैसी सुविधाएं भी एयरटेल ऑफर करती है। इसके अलावा दूसरे फैमिली पोस्टपेड प्लान भी हैं जिनमें एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम मेंबरशिप मिलती है। इस प्लान की कीमत 749 रुपये, 999 रुपये और 1,599 रुपये है।

एयरटेल के प्लान में मिलेगा 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस फ्री

एयरटेल के इस प्लान में मिलेगा 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस
एयरटेल अपने 179 रुपये और 279 रुपये वाले प्लान में लाइफ इंश्योरेंस कवर ऑफर कर रहा है। 179 रुपये वाले प्लान में भारती एक्सा लाइफ की तरफ से 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। प्लान में मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 2जीबी डेटा और 300 फ्री एसएमएस मिल जाता है। इसके अलावा इस प्लान के सब्सक्राइबर अनलिमिटेड हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक को फ्री में ऐक्सेस कर सकेंगे। जबकि अगर एयरटेल की 279 रुपये वाले प्लान की करें तो इसमें एचडीएफसी लाइफ की तरफ से 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस दिया जा रहा है। प्लान में रोज 1.5जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस के साथ ट्रू अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। वैलिडिटी की बात करें तो एयरटेल के ये दोनों प्लान 28 दिन तक चलते हैं।