Afcons Infrastructure IPO Allotment Status: एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का आईपीओ मंगलवार को बंद हो गया. यह पब्लिक इश्यू अंतिम दिन 2.77 गुना भरकर बंद हुआ. बीएसई और एनएसई पर शेयरों की लिस्टिंग 4 नवंबर को संभव है. उससे पहले ग्रे मार्केट में शेयरों में बढ़त दर्ज की जा रही, जोकि प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा. यह इश्यू 25 अक्टूबर से खुलकर 29 अक्टूबर को बंद हुआ. बता दें कि 5,430 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. आज बुधवार यानी 30 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट होगा.

Advertisement

Afcons Infrastructure आईपीओ अलॉटमेंट ऐसे करें चेक

  • स्टेप-1: बीएसई के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
  • स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
  • स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Afcons Infrastructure' को सेलेक्ट करें
  • स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिरPAN नंबर भरें
  • स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें

Afcons Infrastructure IPO GMP

अनाधिकारिक मार्केट में एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ जीएमपी फिसल गया है. कई प्लैटफॉर्म को ट्रैक करने वाला ग्रे मार्केट में शेयर हल्की मजबूती के साथ लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. यह करीब 3.90 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जोकि पिछले हफ्ते तक 16 फीसदी तक प्रीमियम के संकेत दे रहा था. आईपीओ में कंपनी ने 1,250 करोड़ रुपए के लिए फ्रेश शेयर जारी किए. जबकि ऑफर फॉर सेल में 4,180 करोड़ रुपए के शेयर जारी किए गए.

Advertisement

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस (Afcons Infrastructure IPO)

कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 3.99
NIIs 5.31
रिटेल निवेशक 0.99
कर्मचारी 1.77
कुल 2.77

एफकॉन्स इंफ्रा का कारोबार

एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थापना साल 1959 में हुई. यह इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जोकि शापूरजी पालोनजी ग्रुप का हिस्सा है. कंपनी के पास करीब 6 दशक का अनुभव है. 30 सितंबर, 2023 तक कंपनी ने 15 देशों में 76 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं. 13 देशों में 67 प्रोजेक्ट पर काम जारी है. इसका कुल ऑर्डरबुक 348.88 अरब रुपए का है. कंपनी की मौजूदगी एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में है. एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के 5 मुख्य इंफ्रा बिजनेस वर्टिकल हैं.