नयी दिल्ली। आधार भारत सरकार की तरफ से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा जारी किया गया 12 अंकों का एक खास पहचान नंबर होता है। आपके आधार कार्ड में आपका डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा शामिल होता है। इसलिए यह पहचान, पते और जन्म तिथि का वैलिड प्रूफ होता है। आप इसका इस्तेमाल बहुत सारी जगह कर सकते हैं, जिनमें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना और बैंक खाता खोलना शामिल है। आधार सरकारी और निजी दोनों सेक्टरों में स्वीकार किया जाने वाले सबसे विश्वसनीय सरकारी दस्तावेजों में से एक बन गया है। हालाँकि कुछ समय आधार की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। इसलिए आपके आधार डेटा को संभावित दुरुपयोग से बचाने के लिए यूआईडीएआई आपके आधार बायोमेट्रिक्स को ऑनलाइन लॉक करने की सुविधा देता है। यानी आप इसे लॉक और जरूरत के समय दोबारा अनलॉक कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको दोनों ही चीजों के बारे में बताएंगे।
आधार कार्डधारक इसके बायोमेट्रिक डेटा को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। आप ये काम यूआईडीएआई के पोर्टल और एमआधार ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। दोनों तरीके सुरक्षित और आसान हैं। आप 24×7 आधार को लॉक-अनलॉक कर सकते हैं। आधार बायोमेट्रिक को यूआईडीएआई के जरिए लॉक और अनलॉक करने का प्रोसेस बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।
इसके लिए सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in/) पर जाएं और होम पेज पर माय आधार सिलेक्ट करें। अब आधार सर्विसेज से लॉक / अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करें। नए पेज पर 'I Understand...' वाले संदेश पर पर क्लिक करना होगा और फिर लॉक / अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करें। अब नयी स्क्रीन पर अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें। ओटीपी, जो कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर नंबर पर आएगा, दर्ज करके सबमिट करें। फिर नये पेज पर इनेबल लॉकिंग फीचर पर क्लिक करें। इतना करने पर आपका आधार लॉक हो जाएगा।
ध्यान रखें कि एक बार अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक करने के बाद आप किसी भी प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यदि आप बायोमेट्रिक्स का उपयोग करना चाहते हैं तो आप लॉक किए गए बायोमेट्रिक डेटा को अनलॉक कर सकते हैं ताकि प्रमाणीकरण के लिए इसका उपयोग किया जा सके। आप आधार बायोमेट्रिक को यूआईडीएआई वेबसाइट के माध्यम से अनलॉक कर सकते हैं।
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर माय आधार चुनें और फिर आधार सर्विसेज से लॉक / अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपको 'I Understand...' पर क्लिक करना होगा। फिर आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। ओटीपी प्रोसेस पूरा करके सबमिट कर दें। फिर नए पेज पर अनलॉक बायोमेट्रिक्स पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आधार 10 मिनट के लिए अनलॉक होगा।
ऊपर बताई गई प्रोसेस से आपके बॉयोमीट्रिक्स को अस्थायी रूप से 10 मिनट के लिए अनलॉक किया जाएगा। स्क्रीन पर लॉकिंग की तारीख और समय बताया जाएगा, जिसके बाद बायोमेट्रिक अपने आप लॉक हो जाएगा। यदि आप चाहें तो आप इस लॉक को स्थायी रूप से हटा सकते हैं। लॉक को हटाने के लिए स्थायी रूप से डिसेबल पर क्लिक करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग