नई दिल्ली, मार्च 12। आज के समय में हर किसी के पास 2 या इससे अधिक मोबाइल नंबर होना आम हैं। ऐसे में ये भूलना भी लाजिमी है कि आधार कार्ड से कौन सा नंबर लिंक करा रखा है। अगर आपको याद नहीं कि आपके आधार से कौन सा नंबर लिंक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम अपनी खबर के जरिए आज आपको बताएंगे कि आधार कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट करें? इस बात का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आधार में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसकी वजह ये है कि आधार कार्ड की जरूरत आज के समय में हर सरकारी काम में पड़ती है।
Aadhaar : नहीं होगा कोई फ्रॉड ऑनलाइन ऐसे लॉक करें अपना Aadhaar Card
आधार में मोबाइल अपडेट करने के बहुत फायदे है इसी बात को ध्यान में रखकर यूआईडीएआई ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यूआईडीएआई में मोबाइल नंबर रजिस्टर कराके लोग कई तरह की सरकारी व प्राइवेट सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप घर बैठे आधार ओटीपी के जरिए अपने इनकम टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं ईपीएफ अकाउंट से पैसे विड्रॉ करने के लिए आधार ओटीपी की जरूरत पड़ती है।
1. मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए https://uidai.gov.in/ साइट पर जाएं।
2. अब आपको वेबसाइट पर फोन नंबर अपडेट करने का विकल्प मिलेगा, उसमें नया फोन नंबर दर्ज करें।
3. फोन नंबर एंटर करने के बाद कैप्चा दर्ज करें।
4. ओटीपी ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
5. ओटीपी एंटर करके आगे बढ़ें।
6. इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज ओपन होगा।
7. यहां आपको नाम, पता, ईमेल, मोबाइल नंबर और अन्य निजी जानकारी दर्ज करनी होगी।
8. अब कैप्चा एंटर करके कंटीन्यू बटन पर टैप करें।
9. दोबारा आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे वेरिफाई करके सेव एंड प्रोसीड पर टैप करें। इसके बाद आपका काम हो जाएगा।
-आधार एनरॉलमेंट या अपडेट सेंटर पर खुद पहुंचे।
-यहां आप आधार अपडेट फॉर्म को भर दें।
-फॉर्म पर अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर दर्ज कर दें।
-आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर मौजूद प्रतिनिधि आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर कर लेगा।
-आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर करने के बाद यहां से आपको एक पावती रसीद मिलेगा। इस पर यूआरएन अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा।
-आपको इस सेवा के लिए 25 रुपये भुगतान करने होंगे।
1.सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशल साइट
incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं। इसके होमपेज पर आपको लेफ्ट साइड में Quick Links दिखेगा। इस लिंक के नीचे दूसरे नंबर पर लिखे Link Aadhaar पर क्लिक करें।
2.फिर आपको सबसे ऊपर लाल रंग में लिखा Click here मिलेगा। अगर आपने पहले ही अपना पैन और आधार लिंक किया है, तो इसका स्टेटस इस पर क्लिक करके देख सकते हैं।
3.अगर आधार पैन से लिंक नहीं किया है तो Click here के नीचे दिए बॉक्स में पैन, आधार नंबर, अपना नाम और दिया हुआ कैप्चा टाइप करें। फिर Link Aadhar पर क्लिक कर दें।
4.अब पैन और आधार लिंक हो जाएगा। अगर कोई परेशानी आती है तो वहीं पता चल जाएगा।
5.यह ध्यान रखें कि नाम वही लिखें जो आपके आधार कार्ड पर लिखा है।
6.अगर आधार में नाम या जन्मतिथि से संबंधित कोई परेशानी है तो UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर सुधार करवा लें। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग