नई दिल्ली, अप्रैल 24। आज के समय आधार नंबर बेहद जरूरी है। इन नंबरों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) जारी करता है। आधार नंबर आपके आधार कार्ड पर लिखा होता है, जो पीवीसी प्रारूप (जैसे पैन कार्ड) में भी हो सकता है। यूआईडीएआई ही इस फॉर्म में आधार कार्ड प्रदान करता है ताकि आप आसानी से अपना आधार नंबर कैरी कर सकें। पीवीसी फॉर्म में आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको मामूली शुल्क देना होगा। पर इसके फायदे हैं, क्योंकि ये पैन की तरह थोड़ा मोटा और मजबूत होता है। आगे जानिए पीवीसी कार्ड प्राप्त करने की प्रोसेस।
पीवीसी कार्ड कोई भी वो व्यक्ति प्राप्त कर सकता है जिसके पास आधार नंबर है। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस में रजिस्टर्ड नहीं है तो आप किसी भी मोबाइल नंबर के साथ पीवीसी कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं।
यूआईडीएआई की वेबसाइट के अनुसार, आधार पीवीसी कार्ड यूआईडीएआई द्वारा पेश किया गया आधार का लेटेस्ट रूप है। कैरी करने में आसान और टिकाऊ होने के अलावा पीवीसी-आधारित आधार कार्ड में कई सुरक्षा विशेषताओं के साथ फोटोग्राफ और बायोमेट्रिक डिटेल के अलावा एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित सुरक्षित क्यूआर कोड होता है। पीवीसी कार्ड क्यूआर कोड, होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट प्रदान करते हैं।
चरण 1 : www.uidai.gov.in पर जाएं
चरण 2 : 'माई आधार' टैब के तहत, 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें
चरण 3 : आपके सिस्टम पर एक नया टैब खुलेगा। 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड ऑर्डर करें' विकल्प चुनें
चरण 4 : आपको 12-अंकीय आधार संख्या या 28-अंकीय नामांकन आईडी का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो टिक बॉक्स पर क्लिक करें। एक बार सिलेक्ट हो जाने के बाद, आपको नॉन-रजिस्टर्ड/वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिस पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा
चरण 5 : 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर या आपके द्वारा बताए गए नंबर पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा। ओटीपी केवल 10 मिनट के लिए वैलिड रहता है।
चरण 6 : एक बार ओटीपी दर्ज करने के बाद, 'नियम और शर्तों' के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करें। सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 7 : यदि आपका मोबाइल नंबर यूआईडीएआई डेटाबेस में रजिस्टर्ड है, तो आप वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड का प्रीव्यू देख पाएंगे। यदि मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है, तो प्रीव्यू उपलब्ध नहीं होगा।
चरण 8 : 'मेक पेमेंट' पर क्लिक करें, और आपको भुगतान गेटवे पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है।
आपको पीवीसी आधार कार्ड के लिए 50 रुपये (जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क सहित) का भुगतान करना होगा। आधार पीवीसी कार्ड का स्टेटस www.uidai.gov.in पर देखा जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग