देश में आधार कार्ड आज लगभग हर सरकारी और प्राइवेट काम के लिए जरूरी दस्तावेज बन चुका है। UIDAI द्वारा जारी 12 अंकों की यह पहचान संख्या पहचान पत्र के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, बैंकिंग सर्विसों और मोबाइल वेरिफिकेशन जैसे कई कामों में इस्तेमाल की जाती है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड खो जाता है या नंबर याद नहीं रहता, तो यह परेशानी बढ़ा सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आधार नंबर को घर बैठे फिर से प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement

ऑनलाइन दोबारा कैसे मिलेगा आधार नंबर?

अगर आपका आधार नंबर या एनरोलमेंट आईडी (EID) गुम हो गई है, तो इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI की वेबसाइट पर एक आसान सुविधा उपलब्ध है, जिसके जरिए कुछ स्टेप्स में आपकी डिटेल दोबारा मिल सकती है।

Advertisement

स्टेप-बाय-स्टेप आसान प्रक्रिया

सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और "Retrieve UID/EID" विकल्प चुनें।

तय करें कि आपको आधार नंबर (UID) चाहिए या एनरोलमेंट आईडी (EID)।

इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर या ईमेल और दिख रहा कैप्चा दर्ज करें।

आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

कुछ ही सेकंड में आपका UID या EID एसएमएस के माध्यम से भेज दिया जाएगा।

Advertisement

इस पूरी प्रक्रिया के लिए कोई चार्ज नहीं लगता और यह सर्विस हर समय उपलब्ध रहती है।

अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है तो क्या करें?

कई लोगों का मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा नहीं होता या बदल चुका होता है। ऐसी स्थिति में ऑनलाइन तरीका काम नहीं करेगा, लेकिन फिर भी आधार नंबर प्राप्त किया जा सकता है।

Advertisement

ऑफलाइन तरीके से आधार नंबर कैसे मिलेगा?

1. नजदीकी आधार केंद्र जाएं

आप अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाकर आधार की "Print Aadhaar" सेवा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहां मौजूद अधिकारी आपकी जानकारी की पहचान करके आधार नंबर खोजने में मदद करेंगे।

2. UIDAI हेल्पलाइन पर कॉल करें

आधार से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 1947 नंबर पर कॉल किया जा सकता है। हेल्पलाइन अधिकारी आगे की प्रक्रिया समझाते हैं।

Advertisement

UIDAI वेबसाइट पर मिलती रहती है नई जानकारी

आधार से जुड़े नियम, सर्विस और अपडेट समय-समय पर बदलते रहते हैं। इसलिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना हमेशा फायदेमंद है।