Masked Aadhaar Card: आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के लिए बहुत जरूरी है, यह सरकारी से लेकर बैंकिंग कार्यों के लिए एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। अगर इसका कोई गलत तरीके से इस्तेमाल करता है तो इससे आधार कार्ड धारक की जानकारी लीक भी हो सकती है। होटल, एयरपोर्ट वेरिफिकेशन,क्लब आदि जैसी जगहों पर पहचान पत्र मांगे जाने पर, मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करके आप धोखाधड़ी के मामलों से बच सकते हैं।
मास्क्ड आधार कार्ड में आधार कार्ड के आठ अंक छिप जाते है, और केवल आखिरी के चार अंक नजर आते है, जिससे आपकी जानकारी सुरक्षित रहती है। इस आधार कार्ड के जरिए लोगों को सिर्फ आधार कार्ड के आखिर के 4 अंक ही दिखते हैं। ऐसे में आपका नंबर हाइड होने से आपकी सारी डिटेल्स सिक्योर हो जाती है। इसके बाद कोई भी आपके आधार कार्ड के नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
कैसे डाउनलोड करें मास्क्ड आधार कार्ड?
- मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए, UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 'माई आधार' सेक्शन में जाएँ और अपना आधार नंबर कैप्चा कोड के साथ डालें।
- इसके बाद 'Send OTP' चुनने के बाद, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- फिर 'डाउनलोड मास्क्ड आधार' चुनें और इसे सुरक्षित रूप से डाउनलोड करने के लिए सबमिट करें।
अधिक हो जाती है आधार कार्ड की सुरक्षा
मास्क्ड आधार कार्ड नियमित आधार कार्ड का एक ऑप्शन है, जो आपके आधार नंबर के अधिकांश भाग को छिपाकर बढ़ी हुई सुरक्षा प्रदान करता है। यह इसे होटल चेक-इन या एयरपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान आईडी प्रूफ के रूप में उपयोग करने के लिए उपयुक्त बनाता है। आपका पूरा नंबर छिपाने से, यह गलत इस्तेमाल करने से रोकता है और संभावित धोखाधड़ी से बचाता है।
डाउनलोड होने के बाद, मास्क्ड आधार कार्ड पासवर्ड से सुरक्षित हो जाता है। इसे एक्सेस करने के लिए, आपको अपने नाम के चार अक्षरों और उसके बाद अपने डेट ऑफ बर्थ के महीने और साल से कंबाइंड पासवर्ड डालना होगा। इससे यह सुनिश्चित होता है कि अगर कोई व्यक्ति फाइल तक पहुंच भी जाता है, तो वह इस जानकारी के बिना आसानी से नहीं खोल सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग