Aadhaar Card Security: आधार कार्ड का यूज पहचान पत्र के रूप में किया जाता है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, लोन लेना हो, कोई गाड़ी खरीदनी हो, आधार कार्ड का इन सभी जगह इस्तेमाल होता है।

Advertisement

आधार कार्ड के आने से जहां एक तरफ सुविधा बड़ी है, तो वहीं आधार कार्ड से जुड़े हुए कई सारे फ्रॉड भी होने लगे हैं। अगर आप चाहें तो कुछ बातों का ध्यान रखकर बैंक से जुड़ी जानकारी और पर्सनल जानकारी को सुरक्षित कर सकते हैं। इसी के साथ होने वाले फ्रॉड से भी आसानी से बच सकते हैं।

Advertisement

पब्लिक कंप्यूटर पर न डाउनलोड करें आधार

अथॉरिटी यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने भी इस बात की जानकारी दी है कि अगर आप पब्लिक कंप्यूटर से ई-आधार डाउनलोड करते हैं तो डाउनलोड हो चुकी आधार की कॉपी को डिलीट कर दें।

कई जालसाज आपके आधार का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं इसलिए आपको पब्लिक कंप्यूटर पर आधार को डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

Advertisement

अगर आप डाउनलोड करते भी हैं तो कंप्यूटर स्क्रिन या डाउनलोड से फाइल डिलीट करें और इस बात का भी ध्यान रखें कि कई बार डिलीट की गई फाइल रिसाइकिल बिन में चली जाती है। फाइल को किसी सिस्टम से परमानेंटली डिलीट करने के लिए उसे रिसाइकिल बिन में जाकर एक और बार डिलीट करना भी जरूरी होता है।

हर किसी के साथ आधार से जुड़ा ओटीपी न शेयर करें

Advertisement

भूलकर भी किसी व्यक्ति के साथ अपनी आधार संबंधी ओटीपी (OTP) शेयर न करें। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति आपसे केवाईसी के नाम पर आधार ओटीपी मांगता है तो भूलकर भी ऐसा न करें।

ऐसा करने पर आपकी बायोमेट्रिक जानकारी लीक हो जाएगी और आप फ्रॉड के शिकार हो जाएंगे।

इसके साथ-साथ कभी भी अपने आधार से दूसरा मोबाइल नंबर को जोड़ने की परमिशन न दें। आपको बता दें कि ऐसे कई साइबर अपराधी हैं जो इस ओटीपी की मदद से आपकी सभी पर्सनल डिटेल्स को चुरा सकते हैं और कोई गैर कानूनी काम भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके बैंक की जानकारी भी हासिल करके बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।

Advertisement

एड्रेस प्रूफ के लिए आधार जानकारी देते समय रहें सावधान

आधार को एक एड्रेस प्रूफ के रूप में स्वीकार करने में भी आपको सावधान रहना चाहिए। UIDAI के अनुसार, हर 12 डिजिट नंबर आधार नहीं होता है, इसलिए आधार को एड्रेस के रूप में स्वीकार करने से पहले इसे वेरीफाई कर लें। आप आधार को घर बैठे भी वेरिफाई कर सकते हैं।

Advertisement

घर बैठे आधार को वेरीफाई करना बहुत ही आसान है। इसके लिए UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप वेरिफाई सेक्शन में जाकर डिटेल्स को दोबारा चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

आधार को वेरीफाई करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना होगा और इसके बाद 'माई आधार' में जाकर 'आधार सर्विसेज' पर क्लिक करें।

फिर आपको 'वेरीफाई एन आधार नंबर' पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको जिस नंबर को वेरीफाई करना चाहते हैं, वह डालकर कैप्चा भरें। इस प्रोसेस के जरिए आप आसानी से किसी आधार नंबर को वेरीफाई कर सकते हैं।

इन बातों का ध्यान रखकर ही आपको अपने आधार से जुड़ी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर करनी चाहिए।