Aadhaar Card Lock/Unlock: आज के समय में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। चाहे बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेना हो या मोबाइल कनेक्शन या फिर सरकारी सेवाओं का लाभ उठाना हो, उसमें आधार कार्ड का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है। हालांकि, आधार कार्ड से जुड़े डेटा के गलत इस्तेमाल के कई मामले सामने आने के बाद से इसको लेकर चिंताएं भी बढ़ी है। ऐसे में आपकी मर्जी के बिना आपके आधार नंबर को कोई गलत इस्तेमाल न कर सके इस समस्या से निपटने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार यूजर्स को 'बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक' की सुविधा दी है। यह आपके आधार से जुड़े बायोमेट्रिक डेटा के उपयोग को अस्थायी रूप से निष्क्रिय करने में सहायक है।

Advertisement

एक बार आधार लॉक हो जाने पर, आपके उंगलियों के निशान और पुतली स्कैन सत्यापन के लिए उपलब्ध नहीं रहते। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति, भले ही उसके पास आपका आधार नंबर हो, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं कर पाएगा। यह खासकर तब उपयोगी होता है जब आपकी आधार जानकारी कई जगहों पर साझा की गई हो, या आप किसी भी दुरुपयोग को रोकना चाहते हों।

Advertisement

आधार बायोमेट्रिक्स के लॉक होने से धोखाधड़ी का खतरा काफी कम होता है। बायोमेट्रिक-आधारित सेवाएं, जैसे ईकेवाईसी (eKYC), सिम वैरिफिकेशन और कुछ बैंकिंग सेवाएं, अनलॉक होने तक अनुपलब्ध रहती हैं। यह पहचान के दुरुपयोग से बचाव करता है। हालांकि, आधार लॉक करने से आपका आधार नंबर रद्द नहीं होता, और पैन लिंकिंग या दस्तावेज़ सत्यापन जैसी गैर-बायोमेट्रिक सेवाएं जारी रहती हैं।

Advertisement

UIDAI वेबसाइट से बायोमेट्रिक लॉक करने का तरीका

  • UIDAI की वेबसाइट resident.uidai.gov.in/aadhaar-lockunlock पर जाएं।
  • 'UID Lock' विकल्प चुनें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर, पूरा नाम और पिन कोड भरें।
  • 'Send OTP' पर क्लिक कर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यह प्रक्रिया पूरी होते ही आपका बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तुरंत निष्क्रिय हो जाता है। इस सेवा के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।