Aadhaar Mobile Update Rules: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत हमेशा सरकारी और गैर सरकारी जगहों पर पड़ती रहती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है जब आधार कार्ड से जुड़ा काम करते हैं तो उसके लिए OTP की डिमांड होती है। अगर ऐसे समय पर आपने आधार कार्ड का ओटीपी शेयर नहीं तो किया तो काम रुक सकता है।

Advertisement

कई बार, OTP हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर नहीं पहुंच पाता है जिस वजह से काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आपका आधार OTP नहीं आ रहा है, तो चिंता न करें। ऐसा अक्सर तब होता है जब आपका पुराना नंबर बंद हो या आपने नया नंबर ले लिया हो। आधार में इसे अपडेट करना बहुत ज़रूरी है।

Advertisement

अपने आधार कार्ड पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अपने पास के आधार केंद्र पर जाएं। आप आधार नामांकन केंद्र या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर इसका पता लगा सकते हैं। वहां पहुंचने के बाद अपना आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दर्ज करके आधार अपडेट/सुधार फ़ॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।

मोबाइल नंबर अपडेट करने के स्टेप्स

आधार केंद्र पर फॉर्म भरने के बाद आपको बायोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा। आपको एक चीज का और ध्यान रखना चाहिए, वह ये है कि कई बार पोस्ट ऑफिस में भी आधार कार्ड अपडेट का काम होता है तो आप वहां से भी करवा सकते हैं।

Advertisement

मोबाइल नंबर अपडेट के लिए आप https://appointments.uidai.gov.in/ से अपॉइंटमेंट लें और इसके लिए आपको 50 रुपए का भुगतान भी करना होगा। आपको इस पूरे काम को करने के लिए आपको आधार कार्ड केंद्र में जाना होगा जहां वहां का अधिकारी आपका बायोमेट्रिक डेटा इक्कठा करेगा।

आपका फिंगरप्रिंट और आखें भी स्कैन होंगी वही इसके बाद आपका फोटो क्लिक किया जाएगा। इसके बाद आपका URN नंबर जेनरेट होगा, वही कुछ दिनों के भीतर आपके आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट हो जाएगा। वहीं, जब ये पूरा कार्य पूरा हो जाएगा उसके बाद आप आसानी से अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

ऑनलाइन अपडेट स्टेटस की जांच करना

UIDAI की साइट पर अपना URN और आधार नंबर कैप्चा कोड के साथ डालें। यह देखने के लिए कि आपका अपडेट सफल हुआ या नहीं, 'स्टेटस जांच' पर क्लिक करें। अगर ऐसा है, तो आप देखेंगे कि आपका नया मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक हो गया है।

मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया में आमतौर पर 5 से 7 दिन लगते हैं। हालांकि, कुछ मामलों में यह 90 दिनों तक भी बढ़ सकता है। इस समय के दौरान नियमित रूप से स्टेटस चेक करना सही है।

Advertisement

अगर आप अपना आधार कार्ड नंबर भूल गए हैं या शादी के बाद उपनाम या पता बदलने जैसे अपडेट के लिए सहायता की जरूरत है, तो इन स्टेप्स के लिए ऑनलाइन सरल कदम उपलब्ध हैं।