Aadhaar Card Update News: हाल ही में आधार कार्ड को लेकर इन दिनों कई न्यूज सोशल मीडिया पर चल रही है। खासकर, इंस्टाग्राम रील्स पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से अपडेट नहीं हुआ है तो 14 जून के बाद वह बेकार हो जाएगा या बंद कर दिया जाएगा।

Advertisement

ऐसे में आपके मन में अगर यह सवाल आ रहा है कि क्या 14 जून के बाद आप अपने पुराना आधार नहीं यूज कर पाएंगे तो सबसे पहले आपको बता दें कि आपको इस बारे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस खबर की यह पूरी सच्चाई यह नहीं है। चलिए आइए हम आपको आधार से जुड़ी हुई इस जानकारी के बारे में बताते हैं।

Advertisement

UIDAI ने दी है यह बड़ी अपडेट

यूआईडीएआई ने कहा है कि 14 जून तक आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराया जा सकता है और इसके बाद कोई आधार कार्ड अपडेट कराता है तो उसे भुगतान करना होगा।

बस यहीं से इस बात को खबर बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जाने लगा कि 14 जून के बाद ऐसे आधार कार्ड काम करना बंद कर देंगे जो 10 साल से अपडेट नहीं हुए है।

Advertisement

आधार अपडेट करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स का होना है जरूरी

आपके पास 10 साल से ज्यादा पुराना आधार है तो उसे अपडेट कराने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

इसके लिए आपके पास वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। अगर आप समय-समय पर आधार को अपडेट नहीं कराएंगे तो इससे आपके कई जरूरी काम रूक सकते हैं।

Advertisement

आधार को अपडेट करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले आपको UIDAI के सेल्फ सर्विस अपडेट वाले पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग-इन करना होग।
  • लॉग-इन करने के लिए आपको 12 अंकों का आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको ओटीपी भेजें पर क्लिक करना होगा। फिर आपको आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सर्विसेज टैब पर अपडेट आधार ऑनलाइन सेलेक्ट करना होगा। फिर आपकोे प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा। इसके बाद डिटेल्स को चुनें और जिन्हें आप बदलना चाहते हैं।
  • आधार कार्ड में आपका मौजूदा नाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब आपको अफने डॉक्यूमेंट अपलोड करके जो चेंज करना है वह कर आसानी से कर सकते हैं।
  • अंत में चेंजेस को कंफर्म कर दें और आपकी जानकारी आधार में अपडेट हो जाएगी।

इन स्टेप्स से आप आसानी से आधार को अपडेट कर पाएंगे।

Advertisement

आधार कार्ड को अपडेट करने पर भुगतान

अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर आप ये काम कर सकते हैं।

आपको बता दें कि इसके लिए आपको UIDAI पोर्टल पर कोई चार्ज नही देना होगा, लेकिन आधार अपडेट कराने की फ्री सुविधा आपको केवल UIDAI पोर्टल पर ही मिलेगी, लेकिन अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार कार्ड अपडेट करवाते हैं तो आपको 50 रुपये चार्ज देना होगा।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप UIDAI पोर्टल जाकर 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-