पैन कार्ड (PAN Card) आज के समय में केवल पहचान पत्र नहीं बल्कि बैंकिंग, टैक्स और बाकी फाइनेंशियल कामों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज बन गया है। अगर आपके पैन कार्ड में पुराना पता दर्ज है, तो बैंकिंग ट्रांजैक्शन, रिफंड प्रोसेस और सरकारी सेवाओं से संबंधित समस्याएं सामने आ सकती हैं।

Advertisement

कब बदलें पैन कार्ड का पता?

अगर आप हाल ही में नए घर शिफ्ट हुए हैं या किसी नए शहर में गए हैं, तो पैन कार्ड पर पता अपडेट करना जरूरी है। इससे आपकी सभी वित्तीय और सरकारी सूचनाएं सही पते पर पहुंचेंगी और किसी तरह की देरी नहीं होगी।

Advertisement

ऑनलाइन पता बदलने का आसान तरीका

पैन कार्ड का पता NSDL या Protean पोर्टल के जरिए ऑनलाइन बदला जा सकता है। इसके लिए आधार आधारित eKYC प्रक्रिया का उपयोग होता है।

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस:

https://www.tin-nsdl.com
पर जाएं।

'Change or Correction in PAN Data' विकल्प चुनें।

जरूरी जानकारी भरें और "Aadhaar-based eKYC address update" चुनें।

आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे दर्ज करने के बाद पैन कार्ड का पता अपने आप अपडेट हो जाएगा।

Advertisement

आधार की जानकारी पहले चेक करें

पैन कार्ड अपडेट करने से पहले अपने आधार कार्ड का पता जांचना जरूरी है। आप UIDAI वेबसाइट या mAadhaar ऐप से यह कर सकते हैं। यदि आधार में पता गलत है, तो पहले उसे सुधारें, क्योंकि पैन का पता सीधे आधार से लिया जाता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

पैन और आधार लिंक होना जरूरी है।

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP चालू होना चाहिए।

Advertisement

इस प्रक्रिया में कोई अतिरिक्त दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं।

आवेदन पूरा होने के बाद आपको 15 अंकों का Acknowledgment Number मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।

नया पैन कार्ड आपके आधार में दर्ज नए पते पर भेजा जाएगा।

फीस और समय

पैन पता अपडेट करने की ऑनलाइन फीस 96 रुपए (GST सहित) है।

भुगतान नेट बैंकिंग, UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या वॉलेट से किया जा सकता है।

Advertisement

नया पैन कार्ड 10-15 वर्किंग डेज में डाक द्वारा मिल जाएगा।

साथ ही, आप ePAN पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है पता अपडेट करना?

सही और अपडेटेड पैन कार्ड रखने से:

टैक्स से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध होती है।

सरकारी योजनाओं और फायदा सही पते पर मिलते हैं।

बैंकिंग और वित्तीय लेन-देन में परेशानी नहीं आती।

आधार eKYC प्रक्रिया तेज और आसान होती है।