आज के दौर में सरकार चाहती है कि हर लाभार्थी को योजनाओं का पैसा सीधे बैंक खाते में मिले। इसके लिए जरूरी है कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड और NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) से जुड़ा हो। बहुत से लोग यह नहीं जानते कि NPCI लिंकिंग क्या होती है और इसे चेक कैसे किया जाता है। चलिए आपको आसान भाषा में पूरा प्रोसेस बताते हैं।
NPCI लिंकिंग क्या है?
जब आप अपने बैंक खाते को आधार से जोड़ते हैं, तो बैंक आपकी जानकारी की जांच कर उसे NPCI मैपर में दर्ज कर देता है। यह मैपर एक तरह का डेटाबेस है, जो तय करता है कि आपके खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) यानी सब्सिडी, स्कॉलरशिप, पेंशन या अन्य सरकारी फायदा सीधे जमा हो सकें।
आधार और बैंक अकाउंट को NPCI से कैसे जोड़ें?
सबसे पहले NPCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
"What We Do" सेक्शन में जाकर NACH FAQs पर क्लिक करें।
यहां से आधार सीडिंग फॉर्म डाउनलोड करें।
फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें बैंक का नाम, खाता संख्या, आधार नंबर, मोबाइल और ईमेल।
फॉर्म भरकर अपनी बैंक शाखा में जमा करें।
बैंक आपके दस्तावेजों की जांच के बाद इसे NPCI मैपर में अपडेट कर देगा।
आमतौर पर 2-3 दिन के भीतर आपको SMS से जानकारी मिल जाएगी कि लिंकिंग सफल हुई या नहीं।
NPCI लिंकिंग की स्थिति कैसे चेक करें?
ऑनलाइन (UIDAI वेबसाइट):
UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और "Bank Seeding Status" चुनें।
आधार नंबर और कैप्चा डालें, फिर OTP से वेरिफिकेशन करें।
स्क्रीन पर आपका लिंकिंग स्टेटस दिख जाएगा।
USSD/SMS से:
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 99991# डायल करें।
आधार नंबर दर्ज करें और कन्फर्म करें।
तुरंत स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
NPCI से लिंक करना क्यों जरूरी है?
सरकारी फायदा बिना देरी: योजनाओं की राशि सीधे खाते में जमा होती है।
सुरक्षा और ट्रांसपेरेंसी: धोखाधड़ी की संभावना घटती है।
तेजी से लेन-देन: पैसे ट्रांसफर में समय और परेशानी कम होती है।
रिकॉर्ड की सुविधा: ट्रांजैक्शन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
DBT कैसे काम करता है?
सरकारी योजनाओं का फायदा पाने के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। अगर आपका आधार बैंक अकाउंट से जुड़ा है और NPCI मैपर में अपडेट है, तो सरकार द्वारा भेजा गया पैसा सीधे आपके खाते में पहुंच जाएगा।
आधार और बैंक अकाउंट को NPCI से लिंक करना हर ग्राहक के लिए जरूरी है। इससे न सिर्फ सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे मिलता है, बल्कि बैंकिंग लेन-देन भी आसान और सुरक्षित हो जाते हैं। अगर आपका खाता अभी NPCI से लिंक नहीं है, तो तुरंत फॉर्म भरकर बैंक में जमा करें और इस सुविधा का लाभ उठाएं।
More Articles
- MTAR Tech का शेयर लगातार चैथे दिन क्रैश! क्या नए निवेशकों के लिए बन रहा मौका?
- IRCTC की नई वेबसाइट! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- FIIs की रिकॉर्ड बिकवाली के बाद भी क्यों नहीं टूटा Indian Share Market?
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- SBIFM की लिस्टिंग के बाद AMC शेयरों में मची हलचल! HDFC AMC और निप्पॉन में कमाई के ये हैं 7 दमदार ट्रेड्स
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?