नई दिल्ली: मौजूदा हालात में दुनिया भर में लाखों लोगों की नौकरी छीन ली है। भारत में कई ऐसे छोटे-बड़े व्यापार-धंधे हैं, जो बंद हो चुके हैं या फिर बदहाली के दौरा से गुजर रहे हैं। ज्यादातर कंपनियों ने नुकसान को देखते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। मौजूदा महामारी संकट में एक नई नौकरी मिलना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है, नई भर्तियां तो न के बराबर हैं। ऐसे में लोगों के सामने बड़ा संकट आ गया है।
नौकरी जाने के बाद लोग निराश होकर घर पर बैठे हैं। महामारी संकट में एक नई नौकरी मिलना काफी मुश्किल भरा काम हो सकता है, क्योंकि ऑनलाइन रिटेल को छोड़कर सभी क्षेत्रों में लगभग भर्तियां बंद सी हो गई हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में भी अगर आपके पास टैलेंट है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। हम इस खबर में कुछ ऐसे ही तरीके बता रहे हैं जिनसे आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। देश में कई ऐसे सेक्टर हैं, जिन पर लॉकडाउन का बुरा असर पड़ा है।
आप यूटूब पर वीडियो बनाने या ब्लॉग लिखने पर पैसे कमाए जा सकते हैं। यूटूब पर खुद का चैनल या ब्लॉग की शुरुआत करना काफी मुश्किल आती है। लेकिन इसके बाद भी अगर आप इसमें अपनी पूरी मेहनत और कोशिश करें तो यह बहुत अच्छा है। हालांकि यूटूब चैनल या ब्लॉग के अलावा दूसरे ऑनलाइन माध्यमों से भी पैसे कमा सकते है।
- Udemy, Skillshare और Coursera जैसी साइटों पर अपनी विशेषज्ञता या रुचि के क्षेत्र में एक कोर्स की ट्रेनिंग दे सकते है। इसके अलावा आप विभिन्न स्थानीय ट्यूटोरियल क्लास में पढ़ाने के लिए हर हफ्ते कुछ घंटों का समय निकाल सकते हैं।
- इसके साथ ही आप खुद की लिखी हुई किताब को किंडल पर स्वयं प्रकाशित कर सकते है।
- यदि आप फोटोग्राफी में अच्छे हैं, तो सामान्य चित्र बनाएं और इसे स्टॉक फोटो वेबसाइटों को ऑनलाइन बेच दें।
- लाभांश प्राप्त करने वाले शेयरों को लेने से पहले आपको अच्छी मात्रा में शोध करना होगा।
- प्रति शेयर लाभांश का भुगतान किया जाता है, जिसका अर्थ है कि यदि आप कंपनी में अधिक शेयर रखते हैं तो आप अधिक लाभांश अर्जित करते हैं।
दूसरा तरीका है रियल एस्टेट जिसके जरिए आप अच्छा इनकम कर सकते है। बता दें कि इसमें आप यह एक आवासीय प्लाट, एक वाणिज्यिक प्लाट या कृषि भूमि ही क्यों न हो, इन सब के जरिए लंबी अवधि तक आप अच्छी रकम कमा सकते है। आप किराये की आय के अलावा, अपनी संपत्ति के लंबे अवधि के एप्रिसिएशन से भी अच्छा मूल्य कमा सकते हैं। हालांकि, अचल संपत्ति खरीदने के लिए, आपको प्रारंभिक पूंजी की आवश्यकता होगी। पिछले कुछ वर्षों से, भारत में अचल संपत्ति की कीमतें गिर गई हैं, जिससे आपको उचित कीमतों पर निवेश करने का अवसर मिला है।
कुछ कंपनियां अपने निवेशकों को अपने मुनाफे का एक हिस्सा साल में कम से कम एक बार वितरित करने में विश्वास करती हैं। आपको बस इतना करना है कि स्टॉक खरीदें और उसमें बने रहे या यूं कहें कि स्टॉक को होड करें। बता दें कि जब भी लाभांश वितरित करेंगी तो सीधे ट्रेडिंग खाते से जुड़े आपके बैंक खाते में जमा किया जाएगा।
ध्यान दें:
यह संभवतः इस सूची में उल्लिखित सभी निष्क्रिय आय स्रोतों में से सबसे आसान है। एक बैंक का चुनाव करें जो सबसे अधिक ब्याज दर का भुगतान करता है। लेकिन, आप पहले बैंक में जमा राशि की सुरक्षा का पता लगाए उसके बाद ही अपने पैसे को निवेश करें। आपकी सबसे सुरक्षित शर्त स्वैच्छिक भविष्य निधि (वीपीएफ) होगी, जो आपके मौजूदा पीएफ के लिए आपके योगदान को बढ़ाने के अलावा और कुछ नहीं है। हालाँकि, पीएफ का पैसा तब तक लॉक रहेगा, जब तक आप रिटायर नहीं होंगे या लंबी अवधि के लिए नौकरी छोड़ देंगे। यदि आप मध्यम अवधि की तलाश कर रहे हैं, तो आप उच्च ब्याज-अर्जित सावधि जमा या सरकारी बचत योजनाओं को देख सकते हैं।
नेटवर्क मार्केटिंग एक प्रकार का व्यवसाय मॉडल है जो स्वतंत्र प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्ति-से-व्यक्ति की बिक्री पर निर्भर है, जो अक्सर घर से काम करते हैं। निष्क्रिय आय बनाने के लिए आपको बिजनेस पार्टनर या सेल्सपर्सन का नेटवर्क तैयार करना होगा।
आप फ्रीलांस राइटिंग में अपनी पहचान बना सकते हैं। जरूरी नहीं किसी दफ्तर में आठ घंटे की नौकरी करने के बाद ही पैसा कमाया जाए। अगर आपके अंदर लिखने-पढ़ने का हुनर छुपा है तो उसे बाहर निकाले। इन हुनर के जरिए भी आप घर बैठे कमाई कर सकती हैं। आप किसी मैग्जीन, अखबार के लिए घर बैठकर आर्टिकल लिख सकते हैं। कई पत्रिका और अखबार सिटीजन जर्नलिस्ट कैटेगरी में आम लोगों को मौका देते हैं कि वो उनके लिए आर्टिकल्स लिखें। इसके लिए प्रति आर्टिकल 200 रुपए तक चार्ज किया जाता है। हालांकि, हर जगह के लिहाज से ये चार्ज अलग हो सकता है, लेकिन इससे आपकी कमाई होने लगेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान