नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और बजट ज्यादा नहीं है तो चिंता न करें। बाजार में ढेर सारे स्मार्टफोन कम रेट पर भी मिलते हैं। हालांकि लोगों में यह सोच है कि स्मार्टफोन महंगे ही आते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। बाजार में 10,000 रुपये से कम के ढेर सारे स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। लेकिन अगर आप इनमें से अच्छा स्मार्टफोन खोजना शुरू करेंगे तो दिक्कत होगी। ऐसे में हम आपके लिए 10,000 रुपये तक के स्मार्टफोन के 5 विकल्प बता रहे हैं।
सैमसंग एम 30 स्मार्टफोन में 3जीबी और 4जीबी रैम लगा हुआ है। 3जीबी के साथ इसमें 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्ट फोन की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं इस फोन में 1.8गीगा हर्ट्सज Exynos 7904 प्रोसेसर लगाया गया है। वहीं इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका फ्रंट कैमरा 16 एमपी का है। इस फोन में 64/128जीबी आंतरिक स्टोरेट दिया गया है।
दस हजार रुपये के बजट में रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन आसानी से लिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 48 एमपी का कैमरा लेंस लगा हुआ है। वहीं इसका प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 है। इसके चलते यह फोन खरीदने के लिए काफी अच्छा हो सकता है।
इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा गेम मोड दिया गया है। वहीं इसमें 6 जीबी का रैम है। वहीं इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की कीमत 10000 रुपये के अंदर ही है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 16एमपी दूसरा 8एमपी का और तीसरा कैमरा 2एमपी है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
रियलमी 5एस स्मार्टफोन 5000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा हुआ है। इस स्मार्टफोन की कीमत 9440 रुपये है। ये क्वाॅड रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा लगा हुआ है।
रेडमी नोट 7 एस स्मार्टफोन 9,999 रुपये में मिल रहा है। रेडमी नोट 7 एस की सबसे खास बात इसका सेल्फी कैमरा है, जो 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया हुआ है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा लगा हुआ है। इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है, जो अच्छा बैकअप देती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान