नई दिल्ली, जुलाई 29। अब वो जमाना नहीं है जब किसान ही खेती करते थे। अब कोई भी खेती कर सकता है। इसके पीछे कारण है तकनीक। कई तरह की नयी तकनीक आ गयी हैं, जिनसे आप छत पर या किसी हॉल में भी फल और सब्जियां उगा सकते हैं। एक और अहम बात कि नयी तकनीक से जो फल या सब्जी उगाई जा रही हैं, वो ज्यादा फायदेमंद और मुनाफा कराने वाली हैं। कोई भी हाइड्रोपोनिक और एक्वापोनिक तकनीक के जरिए छत पर देशी ही नहीं विदेशी सब्जियां भी उगा सकता है। इन तकनीकों में पानी और मिट्टी कम चाहिए होता है। यहां हम आपको 4 ऐसी विदेशी सब्जियों की जानकारी देंगे, जिनसे आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। दरअसल जिन सब्जियों की जानकारी हम आपको यहां देने जा रहे हैं उनकी मांग बड़े होटलों में काफी रहती है।

Advertisement

बर्गर में काम आती है ग्रीन स्विस चार्ड

आपको बता दें कि बर्गर के में बतौर सलाद ग्रीन स्विस चार्ड की पत्तियों का इस्तेमाल होता है। ये पत्तियां बर्गर में आपको जरूर मिलेंगी। इतना ही इस सब्जी का बाकी हिस्सा भी काफी फायदेमंद होता है, जिसमें विटामिन और बाकी पोषक तत्व मिलेंगे। इस सब्जी के 2 अहम फायदे हैं। पहला कि यह काफी टेस्टी होती है और दूसरा ये आंखों को फायदा पहुंचाती है। जहां भी बर्गर बनते हैं, वहां इसकी खास डिमांड होगी।

Advertisement
खूबसूरत पत्तियों वाली लोला रोजा

लोला रोजा की पत्तियां काफी खूबसूरत होती हैं। इसके चारों और लाल रंग होता और बीच में हरा रंग होता है। लोला रोजा को भी हेल्थ के बढ़िया बताया जाता है। आपको बता दें कि इस खास सब्जी की कीमत 500 रु किलो तक है। जहां तक पौष्टिक तत्वों की बात है तो इसमें आपको विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन के अलावा फोलेट एसिड भी मिलेगा। इनसे एलर्जी और अस्थमा वाले लोग फायदा उठा सकते हैं।

लाल तुलसी (रेड बेसिल)

हरी तुलसी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। मगर क्या लाल तुलसी यानी रेड बेसिल के बारे में जानते हैं। हो सकता है आपने इसके बारे में पहली बार सुना हो। ये एक खास सब्जी है, जिसकी कीमत 600 रु किलो तक है। इसकी बड़े होटलों में काफी मांग रहती है। ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। थाईलैंड के व्यंजनों में इसका काफी इस्तेमाल होता है।

चुकंदर जैसी रेड स्विस चार्ड

रेड स्विस चार्ड का पौधा चुकंदर जैसा लग सकता है। इसकी कीमत भी 600 रु किलो तक है। बताया जाता है कि बारिश के सीजन में इसे 1200 रुपये किलो तक का रेट मिल सकता है। आपको बता दें कि यह भी एक सलाद वाली सब्जी है, जो काफी पौषक तत्वों से भरपूर होती है।

कैसे करें खेती

आप इन सब्जियों की खेती हाइड्रोपोनिक तकनीक से कर सकते हैं। इस तकनीक में मिट्टी के बिना खेती होती है। ये खेती सिर्फ पानी से होगी। यह आधुनिक खेती का एक रूप है। बस आपको पानी के साथ थोड़े रेट या कंकड़ चाहिए होंगे। ऊपर बताई गई सब्जियों में से कोई भी आप अपनी छत पर उगा सकते हैं।