नई दिल्ली: फेस्टिव सीजन का मौसम चल रहा हैं। वहीं बहुत सी ऑटोमोबाइल्स की कंपनियां गाड़ियों पर जम कर छूट देती है। अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए ये खबर वाकई काफी अच्छी है। जी हां देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने खास ऑफर लॉन्च किया है। जानकारी दें कि एसबीआई के इस ऑफर के तहत आपको कार बुक करने पर 5 लाख रुपये तक कैशबैक जीतने का मौका मिलेगा। 4 करोड़ सीनियर सिटिजनों को SBI ने दिया झटका ये भी पढ़ें
जानकारी दें कि दरअसल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एक ट्वीट किया है। इस ऑफर के तहत अगर कोई ग्राहक एसबीआई की योनो ऐप (योनो एप) से फोर्ड ईकोस्पोर्ट की बुकिंग करता है तो उसको 50 फीसदी कैशबैक जीतने का मौका मिल सकता है। यह कैशबैक 5 लाख रुपये तक होगा। बैंक के ग्राहकों के पास इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए 31 नवंबर, 2019 तक का ही समय है। SBI में खोलें बेटी के नाम ये स्पेशल खाता, मिलेगा खूब फायदा ये भी पढ़ें
एसबीआई का योनो ऐप सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल करें। फिर ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करें। अगर आप एसबीआई की इंटरनेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं, तो यूजर नेम, पासवर्ड और रेफरल कोड डालें। वहीं दूसरी ओर अगर आप इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते तो एटीएम (एटीएम) कार्ड की डीटेल देना होगा। आपको योनो (योनो) ऐप डाउनलोड करने के बाद ही फोर्ड ईकोस्पोर्ट की बुकिंग करनी है।
इस ऑफर में एसबीआई कार लोन पर कोई प्रोसिंग फीस नहीं ले रहा है। यानी कस्टमर जीरो प्रोसेसिंग फीस पर एसबीआई का कार लोन ले सकते हैं। यह ऑफर 31 अक्टूबर 2019 तक के लिए है। इसके अलावा ग्राहक को 8,536 रुपये मूल्य का फ्री एक्ससरीज भी मिल रहा है। यह ऑफर 30 नवंबर 2019 तक वैलिड है।
दूसरी ओर देश भर में त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह सीजन दिवाली, छठ पूजा के बाद भी दिसंबर महीने तक चलता रहेगा। इस त्योहारी सीजन में अपने ग्राहकों को बेहतरीन और किफायती खरीदारी का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से एसबीआई ने अपने मौजूदा ग्राहकों के लिए डेबिट कार्ड ईएमआई की सुविधा को लॉन्च किया है। इस सर्विस के तहत कंज्यूमर मिनिमम 6 महीने से 18 महीने तक ईएमआई अवधि का विकल्प चुन सकते हैं। ग्राहक 1500 से अधिक शहरों में 40,000 से ज्यादा ऐसे व्यापारियों और दुकानों के माध्यम से अपने पसंदीदा प्रोडक्ट खरीद सकते हैं, जिनके यहां पाइन लैब्स ब्रांडेड पीओएस मशीनें लगी हैं। इन मशीनों की कुल संख्या 4.5 लाख से अधिक है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान