नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने आजीवन फ्री कॉल की सुविधा देने का वादा तोड़ते हुए अब कॉल करने पर चार्ज लगा दिया है। यह पैसा उन ग्राहकों को देना होगा, जो जियो मोबाइल से अन्य कंपनियों के मोबाइल फोन कॉल करेंगे। इन कंपनियों में एयरटेल, वोडाफोन-आईडिया और बीएसएनएल जैसी कंपनियां शामिल हैं। यह शुल्क रिलायंस जियो ने लागू कर दिया है। अब अगर आपको दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करनी है, तो आपको नया वाउचर रीचार्ज करना होगा। इस वाउचर में आपको समय मिलेगा। 10 रुपये के शुरुआती कीमत वाले यह वाउचर 124 मिनट का समय मिलेगा। इसके अलावा कंपनी आपको इस वाउचर के बदले 1 जीबी डेटा भी देगी। इस डेटा का इस्तेमाल आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। लेकिन अन्य नेटवर्क पर कॉल का पैसा किसको देना है और किसको नहीं, पहले यह समझने की जरूरत है। हो सकता है कि आपको अन्य नेटवर्क पर कॉल की फ्री सुविधा आज भी मिल रही हो, और आगे भी मिलती रहे। इसलिए जरूरी है कि पहले यह जान लें कि आपको फ्री सुविधा मिल रही है या नहीं और फ्री कॉल की सुविधा मिल रही है, तो कब तक मिलेगी।
रिलायंस जियो अब उन कॉल के लिए पैसा वसूलेगी, जो दूसरी मोबाइल कंपनियों के लिए की जाएंगी। प्रमुख रूप से रिलायंस किन जगहों पर कॉल का पैसा वसूलेगी, उनके नाम इस प्रकार हैं।
बिना वाउचर रीचार्ज कराए भी ये कॉल रहेंगी फ्री
रिलायंस जियो पर अगर आपके फोन पर अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर पैसे देने की व्यवस्था लागू हो गई है, तब भी ये कॉल फ्री रहेंगी। यानी इन जगहों पर आपको कॉल करने पर पैसा नहीं देना होगा। अगर आप केवल इन्हीं जगहों पर कॉल करते हैं, तो आपको स्पेशल वाउचर रीचार्ज कराने की जरूरत नहीं है।
1. जियो से जियो के नेटवर्क की कॉल करने पर
2. किसी भी नेटवर्क से आने वाली इनकमिंग कॉलें फ्री रहेंगी
3. जियो मोबाइल से किसी भी लैंडलाइन पर कॉल फ्री रहेगी
4. जियो से व्हाट्सएप या इसी तरह के अन्य प्लेटफॉर्म का उपयोग कर की गईं कॉलें फ्री रहेंगी
इन कॉलों के लिए देना होगा पैसा
1. जियो से वोडाफोन-आइडिया मोबाइल पर
2 जियो से एयरटेल मोबाइल पर
3 जियो से बीएसएनएल मोबाइल पर
रिलायंस जियो ने स्पष्ट किया है कि अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसा उन्हीं लोगों से वसूला जाएगा, जो लोग 9 अक्टूबर 2019 के बाद अपना मोबाइल फोन रीचार्ज कराएंगे या नया कनेक्शन लेंगे। इन लोगों को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर 6 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल चार्ज देना होगा। इसके लिए रिलायंस जियो ने स्पेशल रीचार्ज वाउचर जारी किए हैं। लेकिन रिलायंस जियो ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर आपका मोबाइल फोन 10 अक्टूबर 2019 के पहले ही रीचार्ज हो चुका है तो आपसे अन्य नेटवर्क पर कॉल करने पर चार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी फ्री कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन यह फ्री कॉल की सुविधा तभी तक मिलेगी, जब तक यह रीचार्ज पैकेज चलेगा। आपको रीचार्ज पैकेज कब तक के लिए रीचार्ज है, यह जानने के लिए माई जियो ऐप की मदद ली जा सकती है। इस ऐप में आपके मोबाइल नंबर की पूरी डिटेल रहती है। अगर आपने कुछ दिन पहले ही 1 साल का पैकेज रीचार्ज कराया है, तो आपको अगले एक साल तक फ्री कॉल की सुविधा मिलती रहेगी।
10 रुपये वाले स्पेशल वाउचर में ग्राहक को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 124 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा 1 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
20 रुपये वाले स्पेशल वाउचर में ग्राहक को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 249 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा 2 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
50 रुपये वाले स्पेशल वाउचर में ग्राहक को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 656 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा 5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
100 रुपये वाले स्पेशल वाउचर में ग्राहक को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1362 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा 10 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित