नई दिल्ली: आधार कार्ड' बेहद जरूरी हो चुका है क्योंकि अब हर जगह आधिकारिक डॉक्युमेंट्री के तौर पर इसको ही मांगा जाता है। सरकारी योजना का फायदा उठाना हो या किसी अन्य चीज का, आधार कार्ड का इस्तेमाल अब हर जगह होता है। वहीं अक्सर आधार डेटा की चोरी की खबर लोगों को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देता। लेकिन अब डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को सुरक्षित रखने तरीका खोज लिया है। आधार नंबर अब लॉक और अनलॉक करवाना हुआ काफी आसान। जी हां भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिरण (यूआईडीएआई) ने एक खास फीचर शुरू किया है। इसके जरिये आप अपने आधार नंबर को मन मुताबिक लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। एक और झटका : आधार में नाम बदलवाने पर देना होगा दोगुना पैसा ये भी पढ़ें
- सबसे पहले आधार की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
- विंडो खुलते ही आधार ऑनलाइन सर्विस में तीन ऑप्शन दिखाई देंगे।
- इनमें सबसे आखिरी वाले Aadhaar Service में तीसरे नंबर पर Lock/Unlock Biometrics का ऑप्शन होगा। इस पर क्लिक करें।
- ऑप्शन पर क्लिक करते ही एक नया लिंक खुल जाएगा। लिंक खुलते ही आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।
- इसे डालने के बाद नीचे आ रहे सेंड OTP पर क्लिक करें।
- इस पर क्लिक करते ही आधार नंबर के साथ रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) आ जाएगा।
- ओटीपी डालते ही आपका अकाउंट Login हो जाएगा।
- इसके बाद आपको अपना डेटा लॉक करने के लिए फिर से सिक्योरिटी कोड डालकर Enable पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करते ही आपके पास 'Congratulation! Your Biometrics Is Locked' लिखा मैसेज आ आएगा।
- आपके पास आधार की अपनी नवीनतम वर्चुअल आईडी होनी चाहिए।
- अपने मोबाइल से GETOTPLAST आपके आधार नंबर के अंतिम चार अंक लिखकर 1947 पर भेजें।
- इसके बाद अनलॉकिंग रिक्वेस्ट को भेजें।
- फोन से मैसेज लिखकर UNLOCKUIDLAST अपने आधार नंबर के अंतिम चार अंक और 6 अंकों का ओटीपी लिखकर 1947 पर भेजें।
- आपका आधार नंबर अनलॉक हो जाएगा।
ग्राहक ऑफ लाइन भी अपने आधार पर लॉक लगा सकते हैं। इसके लिए आपको यूआईडीएआई के दिए गए नंबर 1947 पर एसएमएस करना होगा। एसएमएस में ‘GETOTP' लिखकर स्पेस दें और अपने आधार के आखिरी 4 नंबर लिखकर 1947 पर भेजें। इसके बाद यूआईडीएआई आपके आधार को Lock कर देगा और आपको इसका एसएमएस भी मिल जाएगा।
आधार Unlock करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
अपने आधार को अनलॉक करने के लिए आपको ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहराना होगा, जिसके बाद आपको पास Enable और Disable का ऑप्शन आएगा। इसमें जैसे ही सिक्योरिटी कोड डालकर उस पर क्लिक करेंगे तो आपका डेटा अनलॉक हो जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान