पिछले महीने ही 59 मिनट में होम लोन और पर्सनल लोन मिलने की खबर आयी थी, अब इस खबर को सरकार ने मोहर लगाकर मंजूरी दे दी है। अब आपको होम लोन और पर्सनल लोन के लिए 1 घंटे से भी कम समय में अप्रूवल मिल जाएगा। PSB Loans in 59 Minutes के जरिए होम लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को महज 59 मिनट में सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी। ग्राहक एसबीआई, पीएनबी, बीओबी सहित सभी 19 पीएसयू बैंकों के जरिए यह अप्रूवल हासिल कर सकते हैं। अब जल्द ही ऑटो लोन के लिए यह सेवा लॉन्च होने वाली है।

Advertisement

इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को बैंक चुनने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। यह लोन लेने की पूरी प्रक्रिया को आसान और सरल बनाए रखता है।

Advertisement

नवंबर 2018 में लॉन्‍च हुआ था पोर्टल

इस बारे में एसबीआई के एमडी पीके गुप्ता का कहना है कि '59 मिनट पोर्टल' के माध्यम से अब होम और पर्सनल लोन के लिए भी अप्‍लाई किया जा सकता है। आपको बता दें कि नवंबर 2018 में यह पोर्टल लॉन्च हुआ था। रिटेल लेंडिंग यानी खुदरा कर्ज देने के लिए इस पर नए अवसर बनाए जा रहे हैं।

Advertisement

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई और प्रोडक्‍ट इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि एमएसएमई यानी छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म अब सभी के लिए उपलब्ध है।

ऐसे मिलता है 59 मिनट में लोन

PSB Loans in 59 Minutes प्‍लेटफॉर्म एक एडवांस एल्गोरिदम पर काम करता है। यह कई स्रोतों मसलन इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट आदि से आंकड़ों का विश्लेषण करता है।

Advertisement

एक बार जब लोन लेने वाला जरूरी जानकारियां अपलोड कर देता है, उसके बाद वेबसाइट पर एल्गोरिदम अप्लीकेशन का आकलन करता है और लोन की रकम तय करता है जिसे मंजूर किया जा सकता है उसके बाद आवेदक को बैंक ब्रांच में कनेक्ट कर देता है। यह सभी प्रक्रिया महज 59 मिनट में पूरी हो जाती है।

क्‍या है 59 मिनट में लोन प्राप्‍त करना

मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में नवंबर 2018 में MSME के ​​लिए 59 मिनट में लोन सुविधा शुरू की थी। इसका नाम PSB Loans in 59 Minutes। इसके तहत MSME के ​​लिए 5 करोड़ रुपये तक के लोन का काम मात्र 59 मिनट में हो जाता है और लोन का अमांउट 8 कामकाजी दिनों के अंदर खाता में आ जाता है। अब इस सुविधा को होम लोन और पर्सनल लोन जैसे रिटेल लोन के लिए भी शुरू किया गया है।