नई दिल्ली: बिजली के खर्च को कम करने के लिए सरकार नई योजना बनाने जा रही है। जी हां केंद्र सरकार की तर्ज पर अब गुजरात सरकार सोलर रूफटॉप पॉलिसी लाई है। इस पॉलिसी के जरिए आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर कमाई करने के साथ बिजली के खर्च को कम कर सकेंगे। इतना ही नहीं और बची हुई बिजली ग्रिड के जरिए सरकार या कंपनी को बिजली बेच सकेंगे।
सरकार का कहना है कि राज्य के सोलर रूफटॉप पॉलिसी के तहत इस साल तक गुजरात के 2 लाख घरों को कवर कर दिया जाएगा। जिससे 600 मेगावाट क्लीन एनर्जी पैदा करने में मदद मिलेगी। वहीं अगले 3 साल में 8 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने की योजना है। इससे 1,800 मेगावाट बिजली उत्पादन करने में मदद मिलेगी।
वहीं ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल के मुताबिक, सोलर रूफटॉप पॉलिसी से राज्य सरकार के साथ आम आदमी, दोनों को फायदा होगा। लोग अपने घर की छत, बालकनी या खुले जगह में सोलर पैनल लगा सकेंगे और इससे पैदा हुई बिजली को वो राज्य सरकार को बेच सकेंगे। गुजरात सरकार 2.25 रुपये प्रति यूनिट के भाव से अतिरिक्त बिजली लोगों से खरीदेगी। इसके लिए बिजली उत्पादन करने वाले से 25 साल का करार किया जाएगा।
राज्य सरकार सोलर एनर्जी जेनरेट करने वालों को सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी देगी। सरकार 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप लगाने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी देगी। वहीं 3 KW से अधिक और 10 KW तक सोलर पैनल लगाने पर 20 फीसदी मिलेगी। इसका मतलब अगर कोई व्यक्ति 11 KW का सोलर रूफटॉप फैसिलिटी लगाता है तो पहले 3 KW पर 40 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, बाकी बचे 7 KW पर 20 फीसदी सब्सिडी मिलेगी जबकि 1 KW सोलर रूफटॉप पर कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। सब्सिडी स्कीम के लिए बजट में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
- सोलर पैनल खरीदने के लिए आप राज्य सरकार की रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट अथॉरिटी से संपर्क कर सकते हैं।
- राज्यों के प्रमुख शहरों में कार्यालय बनाए गए हैं।
- वहीं हर शहर में प्राइवेट डीलर्स के पास भी सोलर पैनल उपलब्ध हैं।
- अथॉरिटी से लोन लेने के लिए पहले संपर्क करना होगा।
- सब्सिडी के लिए फॉर्म भी अथॉरिटी कार्यालय से ही मिलेगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान