ट्रैफिक चालान का भुगतान करने की कई प्रक्रियाएं हैं जिनमें से कुछ आपको यहां पर बताएंगे। सितंबर में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों में बदलाव किये गए हैं। जिनके उल्लंघन पर नया और बढ़ा हुआ जुर्माना देना होगा। कुछ राज्यों में ये नियम लागू कर दिए गए हैं और अन्य राज्यों में जल्द ही इसके लागू होने की संभावना है।
सड़क सुरक्षा और वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए बढ़ा हुआ जुर्माना लगाने के अलावा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक डिजिटल ट्रैफिक/ परिवहन प्रवर्तन समाधान भी शुरू किया है जिससे ट्रैफ़िक उल्लंघनकर्ता अपने ट्रैफिक फाइन, ई-चालान को ऑनलाइन पे कर सके।
यह इंटीग्रेटेड सॉफ़्टवेयर एंड्रॉइड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है और नागरिकों को कहीं से भी सुरक्षित रूप से लॉगिन करने में मदद करता है, जिससे नागरिक जुर्माना को ऑनलाइन पे (Pay) कर सके और दैनिक दिनचर्या से प्रभावित हुए बिना अपना दैनिक काम कर सके। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप पेटीएम के द्वारा ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकते हैं।
आप या तो MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट (केंद्र सरकार) पर जा सकते हैं या अपनी राज्य सरकार या शहर की स्पेसफिक ट्रैफ़िक वेबसाइट पर जा कर अपने वाहन का फाइन देख सकते हैं और पे कर सकते है।
- MoRTH की वेबसाइट से ऑनलाइन भुगतान
- MoRTH's की ऑफिसियल वेबसाइट www.echallan.parivahan.gov.in पर क्लिक करें
- "Check Challan Status" स्टेटस पर क्लिक कर (रेफ़्रेन्स के लिए इमेज देखे )
- चालान डिटेल्स को आप व्हीकल नंबर, चालान नंबर या फिर ड्राइविंग लाइसेंस की मदद से चेक कर सकते हैं इन तीनों विकल्प में से आप कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं यहां पर हम व्हीकल नंबर चुन रहे हैं
- कैप्चा डालने के बाद "गेट डिटेल्स" विकल्प पर क्लिक करें
- यदि आप के विहिकल पर कोई फाइन है तो आप के सामने डिटेल्स आ जाएगी और उचित पेमेंट विकल्प चुन कर भुक्तान कर सकते हैं
- भुगतान करने के बाद आप को ऑनलाइन रिसीप्ट मिलेगी जी आप के भुगतान का प्रूफ माना जायेगा
- सबसे पहले होम स्क्रीन में जा कर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सिटी सर्विस के नीचे आप को चालान का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आप ट्रैफिक अथॉरिटी पर क्लिक करके आप अपने शहर या राज्य को चुनें।
- ट्रैफिक अथॉरिटी चुनने के बाद जरूरी जानकारी एंटर करके प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप ट्रैफिक फाइन देखने के बाद कोई भी पेमेंट ऑप्शन चुन कर पेमेंट कर सकते हैं।
आप अपने राज्य अथवा शहर की स्पेसिफिक वेबसाइट में भी जाकर ट्रैफिक फाइन का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। राज्य सरकारों और बड़े शहरों में ट्रैफिक फाइन का भुगतान ऑनलाइन करने के लिए अपनी अलग से भी वेबसाइटें हैं। उदाहरण के लिए, बेंगलुरु शहर की वेबसाइट www.bangaloretrafficpolice.gov.in कहा जाता है और बेंगलुरु के नागरिक इस वेबसाइट में जा कर भी ट्रैफिक फाइन का पेमेंट कर सकते हैं। आप ये भुगतान एमेक्स कार्ड, नेटबैंकिंग, यूपीआई, पेटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।
ट्रैफिक चालान ऑफलाइन भुगतान करने के लिए आप अपने नजदीकी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में जा कर कर सकते हैं। अपने ट्रैफिक चालान भुगतान के प्रमाण के रूप में रिसिप्ट जरूर रखें।
आप ट्रैफिक चालान को पेटीएम के द्वारा भी कर सकते हैं
जो लोग पेटीएम ऐप का उपयोग करते हैं, वो पेटीएम ऐप के द्वारा ही अपने चालान का भुगतान कर सकते हैं। ध्यान दें कि पेटीएम में भुगतान विकल्प केवल चुनिंदा राज्यों और शहरों के लिए ही उपलब्ध है।
कई अन्य शहरों की तरह दिल्ली यातायात पुलिस विभाग ई-चालान जारी करने के लिए उपकरणों का उपयोग करता है। उल्लंघनकर्ता को एक एसएमएस नोटिस भेजा जाएगा जिसमें उल्लंघन के लिए शुल्क लिया जाएगा और इसे सत्यापित करने के लिए एक लिंक भी शामिल है। यदि दावे से संतुष्ट हैं, तो उल्लंघनकर्ता जुर्माना ऑनलाइन चुका सकता है। यह गैर-दिल्ली निवासियों को भी मदद करता है, जो शहर का दौरा करने आए थे और उन पर यातायात उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, जो कहीं से भी ऑनलाइन जुर्माना दे सकते हैं।
तो वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस का अपना मोबाइल ऐप है, जिसमें शहर के निवासी अपनी सुविधा के अनुसार फोन पर चेक करके भुगतान कर सकते हैं। ऐप पर वाहन नंबर और फोन नंबर डालकर आप अपना जुर्माना या चालान देखकर यहीं पर भर सकते हैं।
साथ ही ऐप में यातायात नियमों और उल्लंघन के मामले में भुगतान किए जाने वाले दंड का विवरण भी उपलब्ध है। ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों के बीच भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट मोड काफी कारगर हो सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान