केंद्र सरकार ने ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नोटबंदी के दौरान गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर छूट दी थी। जो लोग ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करते हैं उन्‍हें 5 रुपए तक का डिस्‍काउंट मिलेगा। इसके लिए पेमेंट भी ऑनलाइन ही करनी पड़ेगी। यह डिस्‍काउंट न केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर बल्कि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी मान्‍य होगा।

Advertisement

इन ग्राहकों को मिलेगी छूट
इस ऑफर की खास बात यह है कि यह डिस्‍काउंट न केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलता है, बल्कि बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी यह मान्‍य होता है। भारतीय ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में नॉन-ग्रिड सिलेंडर की कीमत 590 रुपये है। यदि आप ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही इसका भुगतान भी ऑनलाइन करते हैं तो सिलेंडर के लिए आपको 585 रुपये का भुगतान करना होगा। यह छूट इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम के उपभोक्‍ताओं को मिलेगी।

Advertisement

तेल मंत्रालय के अनुसार आप बुकिंग के समय नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड जैसे विकल्पों से पेमेंट कर सकते हैं। मिला हुआ डिस्‍काउंट आपके बिल के साथ दिखाई देगा।

डिजिटल पेमेंट का बढ़ावा देने का उद्देश्‍य
यह छूट देने का सरकार का मुख्‍य उद्देश्‍य डिजिटल पेमेंट यानी की कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देना है। अगर लोग ऑनलाइन गैस बुक करते हैं तो इंटरनेट और फोन से होने वाली गैस बुकिंग और पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

एप के द्वारा भी होती है बुकिंग
एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर गूगल प्‍ले स्‍टोर के जरिए एलपीजी कंपनियों इंडियन, एचपी और भारत गैसे के एप को डानलोड किया जा सकता है। इसके लिए गैस कंपनी का उपभोक्‍ता होना जरुरी है, साथ ही उपभोक्‍ता का अपना ई-मेल आईडी भी आवश्‍यक है।

एप से बुकिंग पर ये मिलेंगी सुविधाएं

  • सिलेंडर बुकिंग हिस्‍ट्री
  • मैकेनिक सर्विस
  • गैस सिलेंडर डिलीवरी टाइम
  • लोकेट डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स
  • चेंज डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स