भारतीय रेलवे को एक नई पहचान देने के लिए अब डाक विभाग भी साथ दे रहा है। भारतीय रेलवे की चेन्नई इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने भारतीय डाक विभाग के साथ मिलकर देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का डाक टिकट जारी किया है। इस डाक टिकट की कीमत 5 रुपए होगी। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस डाक टिकट पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वंदे भारत एक्सप्रेस लिखा गया है। साथ ही ये भी लिखा गया है कि ये देश की पहली पूरी तरह से भारत में तैयार की गई सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। स्टैंप में नीचे की ओर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) लिखा है। बता दें कि इस ट्रेन को रेलवे की इसी फैक्ट्री में तैयार किया गया था। आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस का नाम पहले ट्रेन 18 था।
आपको बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वाराणसी के बीच चलाई जा रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को किया था। यह रेलगाड़ी रेलवे के तीन जोन उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोतर रेलवे से होकर गुजरती है। एनसीआर जोन में यह ट्रेन इलाहाबाद डिवीजन में छिपियाना बुजुर्ग से इलाहाबाद जंक्शन के बीच 600 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।
बता दें कि रेलवे जल्द ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी कटरा (दिल्ली-माता वैष्णो देवी कटरा मार्ग) के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू करेगा। आपको जानकर खुशी होगी कि इस सेवा के लिए ट्रायल हो चुके हैं। ट्रायल काफी सफल रहा है। साथ ही जल्द ही इस ट्रेन को चलाने की आधिकारिक घोषणा होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान