नई दिल्ली: एसबीआई ने फेस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले ही फेस्टिवल ऑफर का एलान किया है। एसबीआई ने अपने बैंक कस्टमर्स के लिए काफी अच्छी घोषणाएं की है। एसबीआई ने प्रोसेसिंग फी माफ करने और प्री अप्रूव्ड डिजिटल लोन को लेकर कई घोषणाएं की है। जी हां देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए बैंक ऑटो/कार लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन और होम लोन पर खास ऑफर लेकर आया है। इसका मतलब यह हैं कि फेस्टिव सीजन में घर-गाड़ी, पढ़ाई से लेकर शादी तक के लिए लोन लेने पर फायदा मिलेगा। एसबीआई कार्ड से फ्लाइट बुकिंग पर मिलेगा 2500 रुपये तक कैशबैक ये भी पढ़ें
इसके अलावा बता दें कि हाल ही में एसबीआई ने एमसीएलआर की दर में 0.15 फीसदी की कटौती की है। अप्रैल से अब तक बैंक लोन की दर 0.35 फीसदी कम कर चुका है। वहीं रेपो रेट लिंक्ड होम लोन में एसबीआई 8.05 फीसदी की दर से होम लोन दे रहा है। यह रेट 1 सितंबर 2019 से सभी मौजूदा और नए ग्राहकों के लोन पर लागू होगी।
- एसबीआई ने फेस्टिव सीजन के लिए कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस माफ कर दी है। यानी अब आपको कार लोन लेते समय प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
- कार लोन की दरें भी कम कर दी है। ग्राहकों को कार लोन 8.70 फीसदी की दर से मिलेगा। इसके ब्याज में भी बढ़ोतरी नहीं होगी।
- जानकारी दे कि ऑनलाइन कार लोन अप्लाई करने वाले ग्राहकों को कार लोन में 25 बेसिस प्वाइंट की छूट मिलेगी। ये छूट बैंक वेबसाइट और योनो ऐप से लोन के लिए अप्लाई करने वाले ग्राहकों को मिलेगी।
- वहीं सैलरी क्लास कस्टमर को कार लोन 90 फीसदी तक मिल सकता है। ये उनके ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी तक हो सकता है।
- एसबीआई 20 लाख तक का होम लोन 10.75 फीसदी की दर से दे रहा है। इसका रिपेयमेंट का समय अधिकतम 6 साल का होगा। इससे ग्राहको पर ईएमआई का बोझ कम होगा।
- सैलरी क्लास को 5 लाख तक का प्री अप्रूव्ड डिजीटल लोन योनो पर 4 क्लिक में मिल जाएगा।
- बैंक 50 लाख रुपये तक औ 1.50 करोड़ रुपये तक का एजुकेशन लोन 8.25 फीसदी की दर से दे रहा है। इस दर पर लोन देश और विदेश दोनों में पढ़ाई के लिए मिलेगा।
- एजुकेशन लोन लौटाने के लिए समयसीमा भी बढ़ाकर 15 साल कर दी है ताकि इससे ईएमआई का बोझ कम हो जाए।
सबसे पहले आपको बता दें कि प्रोसेसिंग फीस क्या होती है। आप कोई भी लोन लेन के लिए अप्लाई करते हैं तो बैंक आपसे लोन लेने पर प्रोसेसिंग फीस वसूलता है। आमतौर पर पर्सनल लोन का ऑफर दो तरह का होता है। एक तरह के ऑफर में आपको प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसके अलावा आपको सभी जरूरी दस्तावेज की कॉपी देनी होती है। जानकारी दें कि पर्सनल लोन में प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2-3 फीसदी चार्ज लगता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित